ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » “टैक्स चोरी पर शिकंजा: रेस्टोरेंट्स के सर्वे में 408 करोड़ की बिक्री छिपाने का खुलासा”

“टैक्स चोरी पर शिकंजा: रेस्टोरेंट्स के सर्वे में 408 करोड़ की बिक्री छिपाने का खुलासा”

Income Tax Action: आयकर विभाग ने देशभर में टैक्स चोरी की आशंका को लेकर रेस्टोरेंट्स पर विशेष जांच अभियान चलाया है। विभाग ने 8 मार्च को 22 राज्यों के 46 शहरों में स्थित 62 रेस्टोरेंट्स पर सर्वे किया। शुरुआती जांच में लगभग 408 करोड़ रुपये की बिक्री छिपाने का मामला सामने आया है।

एआई तकनीक से हुई जांच की शुरुआत

आयकर विभाग के अनुसार नवंबर 2025 में फूड एंड बेवरेज सेक्टर में संभावित टैक्स चोरी के पैटर्न की जांच शुरू की गई थी। इसके तहत करीब 1.77 लाख रेस्टोरेंट्स के लेन-देन से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण एआई आधारित तकनीक की मदद से किया गया। इन आंकड़ों की तुलना संबंधित रेस्टोरेंट्स द्वारा आयकर रिटर्न में घोषित टर्नओवर से की गई।

Income Tax Action: बड़े बिल डिलीट कर कम दिखा रहे थे बिक्री

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ रेस्टोरेंट्स बड़े बिलों को डिलीट कर रहे थे या उनमें बदलाव कर रहे थे, ताकि वास्तविक बिक्री कम दिखाई जा सके। कई मामलों में दर्ज बिक्री को पूरी तरह से खातों या आयकर रिटर्न में नहीं दिखाया गया था, जिससे टैक्स चोरी की आशंका मजबूत हुई।

22 राज्यों के 46 शहरों में कार्रवाई

प्रारंभिक विश्लेषण के बाद आयकर विभाग ने 8 मार्च 2026 को देशभर में 62 रेस्टोरेंट्स पर सर्वे अभियान चलाया। यह कार्रवाई 22 राज्यों के 46 शहरों में एक साथ की गई। सर्वे के दौरान दस्तावेजों और लेन-देन की जांच में करीब 408 करोड़ रुपये की बिक्री छिपाने के संकेत मिले हैं। विभाग ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

Income Tax Action: ‘सक्षम नज’ अभियान से सुधार का मौका

आयकर विभाग ने बताया कि वह स्वैच्छिक अनुपालन और भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहता है। इसी उद्देश्य से विभाग ने ‘सक्षम नज’ नाम से अभियान शुरू किया है, जिसके तहत करदाताओं को अपनी त्रुटियां सुधारने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

63 हजार रेस्टोरेंट्स को भेजा जाएगा नोटिस

अभियान के पहले चरण में लगभग 63,000 रेस्टोरेंट्स को ईमेल और संदेश भेजे जाएंगे। उनसे कहा जाएगा कि वे 31 मार्च 2026 से पहले अपने आयकर रिटर्न को अपडेट कर लें। आयकर विभाग ने करदाताओं को आयकर अधिनियम की धारा 139(8ए) के तहत अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने के लिए भी प्रेरित किया है।

ये भी पढ़े… “पश्चिम एशिया तनाव से महंगाई का खतरा, आम लोगों की जेब पर असर: राहुल गांधी”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल