Israel: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे यरूशलम के एक रेस्टोरेंट में कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “वे कहते हैं कि मैं क्या हूं?” वीडियो में नेतन्याहू मजाक करते हुए कहते हैं, “मुझे कॉफी चाहिए। क्या आप मेरी उंगलियां गिनना चाहते हैं?” दरअसल, इससे पहले सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई थी कि नेतन्याहू मारे गए हैं। 13 मार्च को उनके एक वीडियो में उनके दाएं हाथ में 6 उंगलियां दिखाई दी थीं, जिससे कुछ लोगों ने यह दावा किया कि वीडियो AI या डीपफेक है। हालांकि, बाद में इजराइली पीएम ऑफिस ने स्पष्ट किया कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Israel: ईरान का नया सुप्रीम लीडर पूरी तरह ठीक
ईरान ने बताया कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया ने दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे और उनके एक पैर की सर्जरी भी हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी यह खबर दी थी, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया।
ईरान की जवाबी कार्रवाई
Israel: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ देशों ने अमेरिकी सेना को अपनी जमीन पर ठिकाने बनाने की अनुमति दी है, जिससे ईरान पर हमला किया जा रहा है। अराघची ने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है और दूसरे देशों के जहाज वहां से गुजर सकते हैं। फिलहाल जहाज कम आने की वजह इलाके में बढ़ा तनाव और अमेरिका की कार्रवाई है।
ये भी पढ़ें: ईरान में तनाव के बीच फंसे भारतीयों की वतन वापसी, 70 से ज्यादा छात्र और टूरिस्ट सुरक्षित दिल्ली पहुंचे







