ख़बर का असर

Home » Breaking News » भारत ने होर्मुज से जहाज़ निकालने के लिए ईरान की कौन सी शर्त मानी? सच का बड़ा खुलासा

भारत ने होर्मुज से जहाज़ निकालने के लिए ईरान की कौन सी शर्त मानी? सच का बड़ा खुलासा

India Iran Breaking News: भारत ने होर्मुज से जहाज़ निकालने के लिए ईरान की कौन सी शर्त मानी? सच का बड़ा खुलासा

India Iran Breaking News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक बड़ी खबर ने अचानक सुर्खियां पकड़ ली थीं। दावा किया जा रहा था कि भारत ने अपने जहाज़ों को सुरक्षित निकालने के लिए ईरान की कुछ शर्तें मान ली हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा हुआ है और सच्चाई सामने आ गई है। ईरान ने खुद आगे आकर इन सभी दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।

फेक निकली डील की खबर, ईरान ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल, 16 मार्च 2026 को आई एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने भारत के सामने एक प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव के तहत भारत से तीन तेल टैंकर—Asphalt Star, Al Jafziah और Stellar Ruby—को छोड़ने की मांग की गई थी। बदले में ईरान ने यह आश्वासन देने की बात कही थी कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाज़ों, खासकर तेल और गैस से जुड़े टैंकरों, को सुरक्षित रास्ता देगा। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि ईरान ने भारत से कुछ दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की मांग भी रखी थी।

India Iran Breaking News: टैंकर विवाद क्या है, क्यों पकड़े गए थे जहाज़?

इन टैंकरों को लेकर भी विवाद रहा है। फरवरी महीने में मुंबई के पास भारतीय कोस्ट गार्ड ने इन जहाज़ों को पकड़ा था। आरोप था कि ये जहाज़ अपनी पहचान छिपाकर चल रहे थे, AIS सिस्टम में हेरफेर कर रहे थे और समुद्र में गैरकानूनी तरीके से तेल का ट्रांसफर कर रहे थे। इनमें से एक जहाज़ पर ईरान का झंडा था, जबकि बाकी निकारागुआ और माली के झंडे के तहत चल रहे थे। इसी वजह से इन जहाज़ों को जांच के दायरे में रखा गया था।

India Iran Breaking News: ईरान का साफ इनकार, कोई शर्त नहीं रखी गई”

हालांकि, अब ईरान ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने साफ कहा है कि ऐसी कोई भी डील या शर्त कभी रखी ही नहीं गई। दूतावास के अनुसार, तीन टैंकरों को छोड़ने की बात पूरी तरह झूठी है और भारतीय जहाज़ों के लिए होर्मुज से गुजरने के लिए कोई विशेष शर्त लागू नहीं की गई है। उन्होंने इस रिपोर्ट को पूरी तरह फेक और गुमराह करने वाला बताया है।

 भारत सरकार का भी स्पष्ट रुख, नहीं हुआ कोई समझौता

भारत सरकार की ओर से भी इसी तरह का रुख सामने आया है। विदेश मंत्रालय और सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत ने ईरान की कोई शर्त नहीं मानी है और ना ही किसी तरह का समझौता हुआ है। सरकार का कहना है कि होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाज़ों की सुरक्षा को लेकर लगातार कूटनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही है और उसी के जरिए एक-एक कर जहाज़ों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में संकेत दिए थे कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और उससे सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि कोई बड़ा या व्यापक समझौता नहीं हुआ है।

होर्मुज में बढ़ा तनाव, फिर भी जारी है राहत

वहीं, होर्मुज स्ट्रेट की मौजूदा स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर पड़ रहा है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी रास्ते से गुजरता है, ऐसे में यहां किसी भी तरह की हलचल का असर वैश्विक स्तर पर पड़ता है।इसके बावजूद हाल के दिनों में कुछ राहत भरी खबरें भी सामने आई हैं। दो भारतीय LPG टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार करके गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर नहीं हैं और बातचीत के जरिए रास्ता निकाला जा रहा है।

 सच क्या है, आखिर क्या निकला नतीजा?

कुल मिलाकर, होर्मुज को लेकर जो खबरें सामने आई थीं, उनमें डीलऔर शर्त की बात अब पूरी तरह गलत साबित हो चुकी है। सच्चाई यही है कि भारत ने ईरान की कोई शर्त नहीं मानी है और अपने जहाज़ों की सुरक्षित वापसी के लिए केवल कूटनीति और संवाद का सहारा लिया जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल