ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » एमपी में 44 हजार जोड़ों की होने जा रही एक साथ शादी? सरकार की इस योजना ने बढ़ाई उत्सुकता

एमपी में 44 हजार जोड़ों की होने जा रही एक साथ शादी? सरकार की इस योजना ने बढ़ाई उत्सुकता

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 44 हजार से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य तय किया गया है। सरकार प्रति विवाह 55 हजार रुपए की सहायता देगी और प्रमुख तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।
Kanya Vivah:

Kanya Vivah: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत इस वर्ष 44 हजार से अधिक जोड़ों का विवाह सामूहिक रूप से कराया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए विशेष लक्ष्य तय करते हुए आयोजन की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

तय की गईं विवाह की प्रमुख तिथियां

सरकार ने सामूहिक विवाह के लिए अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026), देवउठनी ग्यारस (20 नवंबर 2026) और बसंत पंचमी (11 फरवरी 2027) की तिथियां निर्धारित की हैं। इसके अलावा स्थानीय मांग के अनुसार कलेक्टर द्वारा अन्य तिथि भी तय की जा सकती है, ताकि अधिक से अधिक जोड़ों को योजना का लाभ मिल सके।

Kanya Vivah: प्रति विवाह 55 हजार की सहायता

इस योजना के तहत प्रत्येक विवाह पर 55 हजार रुपए खर्च किए जाते हैं। इसमें 49 हजार रुपए सीधे कन्या के बैंक खाते में दिए जाते हैं, जबकि 6 हजार रुपए आयोजन पर खर्च होते हैं। वर्ष 2026-27 में इस योजना पर सरकार 242 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च करेगी।

व्यापक स्तर पर होंगे सामूहिक आयोजन

प्रदेश के 55 जिलों में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें न्यूनतम 11 और अधिकतम 200 जोड़े शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 44 हजार से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। सरकार ने ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी दी है, जिससे पात्र हितग्राही आसानी से योजना से जुड़ सकें और आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल