ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » इंदौर में कैसे हुई जिंदा जल जलकर 7 लोगों की मौत?

इंदौर में कैसे हुई जिंदा जल जलकर 7 लोगों की मौत?

इंदौर के तिलक नगर पुलिस थाना

Indore News: इंदौर के तिलक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर सात लोगों की जान चली गई है। आठ से 10 दमकलकर्मियों की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मामले में इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि आग लगने के सटीक कारण की अभी जांच की जा रही है, लेकिन संभवतः यह इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट से शुरू हुई होगी। यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सात लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हमारी टीम अन्य लोगों को बचाने में सक्रिय रूप से लगी हुई है।

वहीं मामले में पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने आईएएनएस से बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें तिलक नगर के पास बृजेश्वरी एन्क्लेव इलाके में आग लगने की सूचना मिली। हमारी बचाव टीमें अग्निशमन विभाग के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल गाड़ियों और पानी की बौछारों की मदद से हमने आग को एक-एक मंजिल करके बुझाया। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यवश सात लोगों की मौत हो गई है। हमारी टीमें अंदर मौजूद हैं। एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि यहीं से चिंगारी उठी और आग घर के अंदर पहुंच गई। पुलिस आयुक्त ने बताया कि टीम और हम लोगों के सामने दो-तीन धमाके हुए।

चार्जिंग पर लगी थी इलेक्ट्रिक कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से बढ़ती हुई घर तक पहुंच गई और वहां रखे करीब 15 गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही आग सिलेंडरों तक पहुंची, उनमें धमाके होने लगे। थोड़ी ही देर में गैस सिलेंडर एक-एक करके फट गए, जिससे पूरे इलाके में जोरदार धमाके सुनाई दिए।धमाका इतना तेज था कि घर का एक हिस्सा गिर गया। अंदर सो रहे लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया। घर में एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, इसलिए कई रिश्तेदार भी वहां मौजूद थे। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Indore News: ये कोई पहली घटना नहीं 

आपको बता दें कि आग की यह पहली घटना नहीं है, बीते दिनों में कई जगहों पर आग लगने की खबरें सामने आ चुकी हैं। बीते सोमवार को देवास में भी भीषण आग की खबर सामने आई थी। गनीमत थी कि आग की वजह के किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। दमकलकर्मी अनुभव चंदेल ने बताया था कि 10 से 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी थीं। रविवार को दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थिति नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई थी। आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई थीं।

ये भी पढ़े… मायावती का बड़ा बयान बोली- ‘कांशीराम की बनाई पार्टी को खत्म करने की कोशिश में कांग्रेस-सपा’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल