ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » तरुण की मौत के बाद ईद से पहले दिल्ली का उत्तम नगर क्यों छोड़ रहे मुसलमान?

तरुण की मौत के बाद ईद से पहले दिल्ली का उत्तम नगर क्यों छोड़ रहे मुसलमान?

तरुण की मौत के बाद ईद से पहले

Uttam Nagar: उत्तम नगर में हाल ही में हुई तरुण की मौत के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के बाद से सोशल मीडिया और कुछ समूहों द्वारा भड़काऊ बयानबाज़ी किए जाने के आरोप सामने आए हैं, जिससे स्थानीय समुदायों के बीच डर और असुरक्षा की भावना बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों द्वारा मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए जा रहे हैं। इन कथित बयानों में त्योहारों को लेकर भी चेतावनियां शामिल हैं, जिससे इलाके में रह रहे लोगों में चिंता का माहौल है। कई परिवारों ने सुरक्षा के मद्देनज़र अस्थायी रूप से इलाका छोड़ने का भी फैसला किया है।

स्थानीय निवासी ने क्या कहा?

स्थानीय निवासी जमील अहमद ने एक निजी न्यूज पोर्टल से बातचीत में बताया कि धमकी भरे संदेशों और अफवाहों के कारण लोगों में डर फैल रहा है। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस घटना की शुरुआत होली के दिन हुई, जो इस बार रमज़ान के दौरान पड़ी।

VIDEO LINK: दिल्ली में हिंदू लड़के को मुसलमानों ने बनाया शिकार

Uttam Nagar: रंग का छींटा बना जानलेवा विवाद

पुलिस और पीड़ित परिवार के अनुसारविवाद की शुरुआत उस समय हुई जब होली खेलते वक्त एक बच्ची की ओर से फेंका गया रंग भरा गुब्बारा नीचे गिरकर गुजर रही महिला पर फट गया। परिवार का कहना है कि उन्होंने तुरंत महिला से माफी भी मांग ली थी। लेकिन आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और महिला के परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मारपीट हुई।

बताया जाता है कि 26 वर्षीय तरुण कुमार उस समय अपने दोस्तों के साथ होली खेलकर घर लौट रहा था। वह पूरे विवाद से अनजान था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे गली में घेर लिया और उस पर क्रिकेट बैटलाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण को तुरंत अस्पताल ले जाया गयालेकिन अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और भय का माहौल है। लोग आज भी उस दिन को याद कर सिहर उठते हैंजब रंगों के त्योहार पर एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छिन गईं। वहीं घटना के बाद नगर निगम द्वारा आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई, जिस पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कार्रवाई जल्दबाज़ी में की गई, जबकि अन्य इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बता रहे हैं। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी भड़काऊ जानकारी को साझा न करने की अपील की है।

ये भी पढ़े… ‘वायरल वीडियो, QR कोड और लाखों की उगाही…’ तरुण हत्याकांड मामले में आया नया एंगल, पुलिस ने कसा शिकंजा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल