ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में सख्ती, रामनवमी समेत इन पर्वों पर मांस बिक्री पर बैन, नियम तोड़ा तो लाइसेंस होगा रद्द

भोपाल में सख्ती, रामनवमी समेत इन पर्वों पर मांस बिक्री पर बैन, नियम तोड़ा तो लाइसेंस होगा रद्द

मांस विक्रय प्रतिबंधित

Navratri 2026: भोपाल नगर निगम ने रामनवमी और अन्य पर्वों को लेकर मांस विक्रय को लेकर सख्त आदेश जारी किया है। नगर निगम की सीमा के अंदर आने वाले दुकानदारों के लिए यह साफ कर दिया गया है कि चार खास पर्वों के दिन मांस की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यदि कोई भी दुकान इन दिनों मांस बेचती हुई पाई जाती है, तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा और पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

मांस की सभी दुकानें रहेंगी बंद 

नगर निगम ने विशेष रूप से यह बताया है कि चेटीचंड (सिंधी समाज का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार), रामनवमी, महावीर जयंती और बुद्ध जयंती के अवसर पर निगम की सीमा के अंदर मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी। ये आदेश धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के पर्वों को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह नियम सभी दुकानदारों के लिए समान रूप से लागू होगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चेटीचंड के अवसर पर यानी 20 मार्च 2026 को भोपाल नगर निगम की सीमा के भीतर स्थित सभी मांस विक्रय की दुकानें बंद रहेंगी। इसके बाद 27 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती और 1 मई को बुद्ध जयंती के दिन भी यही नियम लागू होगा। इन दिनों कोई भी दुकानदार यदि मांस बेचते हुए पकड़ा गया, तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह उसी पर होगी।

Navratri 2026: लाइसेंस भी किया जाएगा रद्द

इसके साथ ही नगर निगम की ओर से उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा और पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम की जनसंपर्क शाखा ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वे इन आदेशों का पालन करें और इन दिनों मांस विक्रय से बचें। इस आदेश के तहत प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। मांस विक्रेताओं को सलाह दी गई है कि वे पहले से ही अपने स्टॉक और व्यापार की योजना इन चार पर्वों के अनुसार बना लें, ताकि उन्हें किसी तरह की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़े… सिनेमाघरों में गूंजी ‘धुरंधर-2’ की दहाड़, अल्लू अर्जुन बोले- ‘देशभक्ति और स्टाइल का शानदार मिश्रण’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल