ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » तेहरान पर तबाही भरा पलटवार, मलबे में दबी मां की पुकार ने दहला दिया दिल

तेहरान पर तबाही भरा पलटवार, मलबे में दबी मां की पुकार ने दहला दिया दिल

मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब और भी भयावह हो गई है। ईरान के हमलों के बाद इजरायल और अमेरिका ने तेहरान पर जोरदार पलटवार किया, जिसमें शहर के कई रिहायशी इलाके तबाह हो गए। इस जंग का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और कई देशों में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब और भी भयावह हो गई है। ईरान के हमलों के बाद इजरायल और अमेरिका ने तेहरान पर जोरदार पलटवार किया, जिसमें शहर के कई रिहायशी इलाके तबाह हो गए। हमले के बाद मलबे में दबी एक मां की अपने बच्चे के लिए चीख ने इस युद्ध की दर्दनाक सच्चाई को सामने ला दिया। रेस्क्यू टीम के पहुंचने पर भी वह अपनी जान की परवाह किए बिना बार-बार अपने बच्चे के बारे में पूछती रही।

मां की पुकार ने सबको किया भावुक

मलबे में दबी महिला लगातार “मेरा बच्चा कहां है?” चिल्लाती रही। वह खुद बुरी तरह घायल थी, लेकिन उसकी चिंता सिर्फ अपनी बेटी को लेकर थी। इस भावुक दृश्य को ईरान के सरकारी चैनल ने प्रसारित किया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

Iran crisis: ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव

इस बीच हालात और बिगड़ते देख अमेरिका की तरफ से भी कड़ी चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि अगर ईरान ने कतर पर हमले जारी रखे, तो उसके सबसे बड़े गैस प्रोजेक्ट साउथ पार्स को तबाह कर दिया जाएगा। यह वही जगह है जो ईरान की ऊर्जा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है।

Iran crisis: खाड़ी देशों पर हमले तेज

ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई तेज करते हुए खाड़ी देशों के कई ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया। सऊदी अरब, कतर और कुवैत में रिफाइनरियों और गैस प्लांट्स पर हमलों से आग लग गई और भारी नुकसान हुआ। इन घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

दुनिया पर बढ़ता असर

Iran crisis: इस जंग का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और कई देशों में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

 

ये भी पढ़े: कारगिल युद्ध के सैनिक से 20 लाख ली रिश्वत, दरोगा बोले- DCP को रुपए चाहिए, दो पुलिसकर्मी निलंबित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल