Breaking News
Home » Uncategorized » रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: KMA में 25% बढ़ोतरी, सैलरी बढ़ने का रास्ता साफ

रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: KMA में 25% बढ़ोतरी, सैलरी बढ़ने का रास्ता साफ

Railways: नवरात्रि के मौके पर भारतीय रेलवे के लाखों रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। महंगाई भत्ता (DA) 50% होने के बाद अब रेलवे मंत्रालय ने किलोमीटर भत्ता (KMA) में भी 25% बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह जानकारी ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने दी है। उन्होंने इसे कर्मचारियों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत बताया है।

रेल मंत्री से मुलाकात के बाद बनी बात

शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी। इस दौरान उन्होंने रनिंग स्टाफ की मांग को प्रमुखता से उठाया, जिस पर रेल मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द आदेश जारी करने का भरोसा दिया। अब माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही इसका आधिकारिक आदेश जारी कर सकता है।

Railways: क्या होता है KMA (किलोमीटर भत्ता)?

किलोमीटर भत्ता यानी KMA उन कर्मचारियों को दिया जाता है जो ट्रेन संचालन (Running Duty) में लगे होते हैं, जैसे लोको पायलट और गार्ड। चूंकि ये कर्मचारी लगातार यात्रा पर रहते हैं, इसलिए इन्हें सामान्य कर्मचारियों की तरह डेली अलाउंस नहीं मिलता। इसकी जगह इन्हें तय दूरी (प्रति 100 किमी) के हिसाब से भत्ता दिया जाता है। साथ ही एक न्यूनतम गारंटी भी होती है, यानी अगर किसी दिन कम दूरी तय हुई हो, तब भी तय न्यूनतम किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाता है।

Railways: सैलरी में कितना होगा फायदा?

KMA में 25% बढ़ोतरी के बाद रनिंग स्टाफ की सैलरी में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। हालांकि कुल इजाफा इस बात पर निर्भर करेगा कि कर्मचारी महीने में कितनी दूरी तय करता है। जितनी ज्यादा ड्यूटी और किलोमीटर, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा।

आज या कल आ सकता है आधिकारिक आदेश

Railways: सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड इस फैसले का औपचारिक आदेश आज शाम या कल तक जारी कर सकता है। AIRF ने भी सोशल मीडिया पर इसे “बड़ी और ऐतिहासिक जीत” बताया है और कहा है कि यह सभी कर्मचारियों के सहयोग और लंबे संघर्ष का परिणाम है।

 

ये भी पढ़े: तेहरान पर तबाही भरा पलटवार, मलबे में दबी मां की पुकार ने दहला दिया दिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments