ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान का इजरायल पर सबसे बड़ा हमला, बैलिस्टिक मिसाइलों से हाइफा रिफाइनरी तबाह

ईरान का इजरायल पर सबसे बड़ा हमला, बैलिस्टिक मिसाइलों से हाइफा रिफाइनरी तबाह

ईरान ने इजरायल के हाइफा स्थित ऑयल रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स पर बड़ा हमला किया, जिससे आग लग गई और ऊर्जा आपूर्ति व सुरक्षा पर गंभीर असर की आशंका बढ़ गई है।
हाइफा रिफाइनरी पर तबाही का वार

Iran Israel Attack: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब 21वें दिन में पहुंच गई है और हर दिन हालात और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। बुधवार को साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमले के बाद ईरान काफी आक्रामक हो गया। इसके बाद से ईरान लगातार खाड़ी देशों के तेल और गैस से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहा है। अब उसने इजरायल की रिफाइनरियों पर सीधा हमला कर दिया है। ईरान ने इजरायल के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्रों में से एक हाइफा रिफाइनरी को टारगेट किया।

हाइफा रिफाइनरी पर तबाही का वार
हाइफा रिफाइनरी पर तबाही का वार

एयर डिफेंस फेल, रिफाइनरी में आग

ईरान ने इजरायल के अहम ऊर्जा ठिकानों पर बड़ा हमला करते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हाइफा शहर में स्थित ऑयल रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया। इसके अलावा अशदोद रिफाइनरी पर भी सटीक मिसाइल हमले किए गए। हमला इतना तेज और खतरनाक था कि इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम भी इसे पूरी तरह रोक नहीं सका। हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

यह हमला अब तक का ईरान का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। इसमें इजरायल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा और दक्षिणी इलाके अशदोद की रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन में ईरान ने पहली बार ‘नसराल्लाह सिस्टम’ के तहत ‘कद्र’ बैलिस्टिक मिसाइलों की ‘वेव 65’ लॉन्च की।

Iran Israel Attack: हाइफा रिफाइनरी पर तबाही का वार
हाइफा रिफाइनरी पर तबाही का वार

Iran Israel Attack: हाइफा रिफाइनरी पर सीधा वार

हाइफा रिफाइनरी इजरायल के लिए बहुत अहम है। यह देश का सबसे बड़ा ऊर्जा केंद्र है, जहां ईंधन और केमिकल का उत्पादन होता है। यह रिफाइनरी इजरायल की लगभग 50% से 60% घरेलू ईंधन जरूरत को पूरा करती है। ऐसे में इस पर हुए हमले से देश की ऊर्जा सप्लाई, उद्योग और सैन्य व्यवस्थाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है। इसके अलावा हाइफा पोर्ट भारत और इजरायल के बीच व्यापार के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। भारत, इजरायल के ऊर्जा, पोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक बड़ा सहयोगी है, इसलिए इस हमले का असर भारत के रणनीतिक हितों पर भी पड़ सकता है।

उत्तर-दक्षिण इजरायल पर लगातार मिसाइल हमले

ईरान अब इजरायल के दक्षिण और उत्तर दोनों हिस्सों को निशाना बना रहा है। उत्तरी इजरायल में भी कई मिसाइलें दागी गईं, जिससे वहां के लोग दहशत में हैं। हालांकि इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम कई मिसाइलों को रोकने में सफल रहा, लेकिन उनके टुकड़े रिहायशी इलाकों में गिर रहे हैं, जिससे वहां नुकसान हो रहा है और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें…ईद से पहले हाईकोर्ट सख्त, उत्तम नगर में कड़ी सुरक्षा के निर्देश

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल