Breaking News
Home » नई दिल्ली » ‘Eid पर खून की होली…’ से घबराए ओवैसी ने दे डाला बड़ा बयान! दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

‘Eid पर खून की होली…’ से घबराए ओवैसी ने दे डाला बड़ा बयान! दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

ओवैसी uttam nagar tarun

Uttam Nagar: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हाल ही में होली के दौरान हुई घटना के बाद से माहौल लगातार संवेदनशील बना हुआ है। अब इस तनाव का असर आगामी ईद के मद्देनज़र भी देखने को मिल रहा है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इस बीच असद्ददीन ओवैसी ने मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कथित तौर पर ईद को प्रभावित करने की दी जा रही धमकियों पर चिंता जताते हुए मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। साथ ही उन्होंने Delhi Police की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उत्तम नगर में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नफरत फैलाने की गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि हालात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त और प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे इलाके में असुरक्षा और तनाव का माहौल बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे, लेकिन वर्तमान स्थिति इस दिशा में कमी को दर्शाती है। उधर, All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) ने भी इस मुद्दे पर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने ईद को लेकर दिए जा रहे कथित भड़काऊ बयानों और धमकियों पर कड़ी आपत्ति जताई है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

पार्टी के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि असामाजिक तत्वों में कानून का भय कम होता जा रहा है और प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होने से स्थिति और बिगड़ सकती है। ओवैसी के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर ईद के दौरान उत्तम नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन को भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि इलाके में कुछ तत्व सुनियोजित तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे दंगे जैसी स्थिति बनने का खतरा बढ़ रहा है। इन परिस्थितियों के चलते स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है और कुछ परिवारों के पलायन की खबरें भी सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़े… चप्पे-चप्पे पर पुलिस… होली की घटना के बाद आज ईद के दिन कैसा है उत्तम नगर का माहौल?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments