Up news: संभल (यूपी) में ईद के मौके पर उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कीचड़ भरे रास्ते से गाड़ी निकालने को लेकर शुरू हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते पथराव में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
विवाद ने लिया हिंसक रूप
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुरुआत में कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला तेजी से बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जांच जारी है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Up news: मारपीट का वीडियो आया सामने
घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग पथराव करते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। पुलिस इन वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान करने में जुटी है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
ईद पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Up news: इस घटना के बीच Shahi Jama Masjid Sambhal में ईद की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
ये भी पढ़े: भारत-चीन के बीच फिर बढ़ी नजदीकियां, दिल्ली-बीजिंग डायरेक्ट फ्लाइट जल्द शुरू







