ख़बर का असर

Home » Uncategorized » रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए बड़ी खुशखबरी: KM अलाउंस 25% बढ़ा, 2 साल का एरियर भी मिलेगा

रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए बड़ी खुशखबरी: KM अलाउंस 25% बढ़ा, 2 साल का एरियर भी मिलेगा

भारतीय रेलवे के लाखों रनिंग स्टाफ के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद किलोमीटर अलाउंस (KMA) में 25% की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है। नई दरों के मुताबिक लोको पायलट (मेल/पैसेंजर) को अब ₹606 प्रति 100 किमी और ₹969 ALK मिलेगा। वहीं गुड्स लोको पायलट को ₹594 प्रति 100 किमी तय किया गया है।

Railway: भारतीय रेलवे के लाखों रनिंग स्टाफ के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद किलोमीटर अलाउंस (KMA) में 25% की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है, जिससे लोको पायलट, गार्ड और मोटरमैन जैसे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा।

क्या होता है KM अलाउंस?

रनिंग स्टाफ जैसे लोको पायलट और गार्ड लगातार यात्रा पर रहते हैं, इसलिए उन्हें सामान्य कर्मचारियों की तरह डेली अलाउंस नहीं मिलता। इसके बदले उन्हें प्रति 100 किलोमीटर के हिसाब से किलोमीटर अलाउंस दिया जाता है। इसके साथ ही एक न्यूनतम गारंटी भी तय होती है, ताकि कम दूरी होने पर भी तय भुगतान मिल सके।

Railway: 1 जनवरी 2024 से लागू, मिलेगा एरियर

रेलवे ने इस बढ़े हुए अलाउंस को 1 जनवरी 2024 से लागू करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को करीब 2 साल का एरियर भी मिलेगा, जिससे उनकी इनकम में बड़ा उछाल आएगा।

किसे कितना मिलेगा फायदा?

Railway: नई दरों के मुताबिक लोको पायलट (मेल/पैसेंजर) को अब ₹606 प्रति 100 किमी और ₹969 ALK मिलेगा। वहीं गुड्स लोको पायलट को ₹594 प्रति 100 किमी तय किया गया है। गार्ड कैटेगरी में भी भत्ते बढ़े हैं, जहां सीनियर गार्ड को ₹549 तक प्रति 100 किमी मिलेंगे। इसके अलावा असिस्टेंट गार्ड और ब्रेकमैन के भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के इस फैसले से रनिंग स्टाफ की सैलरी में सीधा असर पड़ेगा और उनकी कुल आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

 

ये भी पढ़े: काठमांडू में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से दो भारतीयों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल