Home » Uncategorized » दिल्ली की सड़कों पर लगे QR कोड, अब मोबाइल से मिलेगी पूरी जानकारी और शिकायत की सुविधा

दिल्ली की सड़कों पर लगे QR कोड, अब मोबाइल से मिलेगी पूरी जानकारी और शिकायत की सुविधा

Delhi news: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अब लोगों को एक नई सुविधा मिलने जा रही है। सड़कों पर बड़े-बड़े QR कोड लगाए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आम नागरिक सड़क निर्माण से जुड़ी हर जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। इस पहल का मकसद लोगों की भागीदारी बढ़ाना और पारदर्शिता लाना है।

लोगों से जुड़ने की नई पहल

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि इस पहल के जरिए लोग अब सड़क परियोजनाओं से सीधे जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ जानकारी देना ही नहीं, बल्कि लोगों की राय भी सुनना चाहती है।

Delhi news: QR कोड से मिलेगी पूरी जानकारी

मंत्री के मुताबिक, QR कोड स्कैन करते ही सड़क से जुड़ी पूरी डिटेल सामने आ जाएगी। इसमें सड़क का नाम, उसकी लंबाई, आखिरी बार कब निर्माण या मरम्मत हुई, और किस एजेंसी ने काम किया सब शामिल होगा।

Delhi news: 7 दिन में लगाए जाएंगे डिस्प्ले बोर्ड

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी सड़क का काम पूरा होने के 7 दिनों के भीतर वहां QR कोड वाले डिस्प्ले बोर्ड लगा दिए जाएंगे। ये बोर्ड बस स्टॉप, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए जाएंगे ताकि लोग आसानी से इन्हें देख सकें।

शिकायत और सुझाव देना होगा आसान

इस सिस्टम की सबसे खास बात यह है कि लोग सीधे अपनी शिकायत या सुझाव भी दे सकेंगे। अगर सड़क की क्वालिटी में कोई कमी है, तो नागरिक तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर पाएंगे।

हर समय अपडेट रहेगा डेटा

Delhi news: मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि QR कोड हमेशा काम करते रहें और हर नए काम के बाद जानकारी अपडेट की जाए, ताकि लोगों को सही और ताजा जानकारी मिलती रहे।

 

 

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments