ख़बर का असर

Home » Andhra Pradesh » आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-टिपर की टक्कर के बाद लगी आग, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 घायल

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-टिपर की टक्कर के बाद लगी आग, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 घायल

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस और टिपर की भीषण टक्कर में 14 लोग जलकर मरे और 15 घायल हुए। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के निर्देश दिए और राहत कार्य जारी है।
आंध्र प्रदेश बस हादसा

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार को सुबह लगभग 6:30 बजे एक निजी ट्रैवल बस और टिपर ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हुई। यह दुर्घटना रायवरम के पास हुई, जहां आग लगने से बस और ट्रक दोनों पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

टक्कर के समय हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस में 35 यात्री सवार थे। हादसे में 14 लोगों की जलने से मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मार्कपुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस भीषण दुर्घटना में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। आग लगने के तुरंत बाद दस यात्री बस से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश बस हादसा
आंध्र प्रदेश बस हादसा

बस-टिपर में टक्कर, राहत कार्य शुरू

बस हैदराबाद से प्रकाशम जिले के पामुरु आ रही थी और मृतक कनिगिरी और पामुरु के निवासी थे। वहीं, टिपर कंक्रीट से भरी हुई थी और चिमाकुर्थी से मार्कपुरम जा रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। मार्कपुरम के विधायक के. नारायण रेड्डी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा करके राहत कार्यों का जायजा लिया।

Andhra Pradesh Accident: मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और अधिकारियों से बात कर घायलों को दी जा रही चिकित्सा सहायता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के कारणों की व्यापक और तेज़ जांच करने तथा जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री मणिपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने भी इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। मानव संसाधन विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने भी बस दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें…बांग्लादेश की पद्मा नदी में डूबी सवारियों से भरी बस, 23 लोगों की मौत, कई घायल और लापता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल