Home » अंतर्राष्ट्रीय » मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान से बातचीत जारी, कुवैत में हमले में भारतीय कर्मचारी की मौत से बढ़ा तनाव

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान से बातचीत जारी, कुवैत में हमले में भारतीय कर्मचारी की मौत से बढ़ा तनाव

खाड़ी तनाव के बीच ट्रंप का बयान

Israel US Iran War: पश्चिम एशिया में पिछले 31 दिनों से संघर्ष जारी है और हालात अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हुए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की ओर से रखी गई 15 सूत्रीय मांगों में से अधिकतर पर सहमति जता दी है। यह मांगें पाकिस्तान के जरिए ईरान तक पहुंचाई गई थीं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधे और परोक्ष दोनों तरह से बातचीत चल रही है और बातचीत के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रगति हो रही है।

ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने सम्मान के तौर पर सोमवार सुबह से कुछ दिनों तक होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल ले जाने वाले 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति देने पर भी सहमति दी है। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद अहम माना जाता है।

खाड़ी तनाव के बीच ट्रंप का बयान
खाड़ी तनाव के बीच ट्रंप का बयान

खाड़ी देशों में मिसाइल अलर्ट

दूसरी ओर, ईरान की ओर से नए हमले किए जाने के बाद खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल अलर्ट जारी कर दिया गया। स्थिति को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन ने अपने हवाई रक्षा तंत्र को सक्रिय कर दिया है ताकि संभावित हमलों को रोका जा सके।

हमलों के बीच कुवैत के बिजली मंत्रालय ने जानकारी दी कि ईरान के हमले में कुवैत के एक बिजली स्टेशन की सेवा इमारत को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। मंत्रालय की प्रवक्ता फातिमा अब्बास जौहर हयात ने बताया कि यह हमला कुवैत के खिलाफ ईरानी आक्रामकता का हिस्सा था, जिसमें बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र की सेवा इमारत प्रभावित हुई।

खाड़ी तनाव के बीच ट्रंप का बयान
खाड़ी तनाव के बीच ट्रंप का बयान

Israel US Iran War: वैश्विक आपूर्ति पर पड़ा असर

इस युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। तेल, प्राकृतिक गैस और उर्वरकों की वैश्विक आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। इसका मुख्य कारण होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों और कीमतों में अस्थिरता बढ़ गई है।

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा पूरी तरह खोलने के लिए दी गई समय सीमा को बढ़ाकर 6 अप्रैल तक कर दिया है। युद्ध के दौरान मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अमेरिकी और इजरायली हमलों से शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

खाड़ी तनाव के बीच ट्रंप का बयान
खाड़ी तनाव के बीच ट्रंप का बयान

ईरान के सुप्रीम लीडर ने इराक का जताया आभार

ईरान की दो अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों के अनुसार, देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुज्तबा खामेनेई के नाम से जारी एक संदेश में उन्होंने युद्ध के दौरान ईरान के समर्थन में खड़े रहने के लिए इराक के वरिष्ठ धार्मिक नेताओं का धन्यवाद किया है।

खामेनेई को ईरान का तीसरा सर्वोच्च नेता नामित किए जाने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं और समय-समय पर संदेश जारी कर रहे हैं। वहीं इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया ने अमेरिकी ठिकानों पर कई हमलों की जिम्मेदारी भी ली है।

Israel US Iran War: दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक की मौत

संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) ने सोमवार सुबह जारी बयान में बताया कि दक्षिणी लेबनान के एक गांव के पास एक स्थान पर मिसाइल विस्फोट हुआ। इस घटना में संयुक्त राष्ट्र का एक शांति सैनिक मारा गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि मिसाइल किस ओर से दागी गई थी, इसका स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सऊदी अरब ने भी अपने ऊपर संभावित हमले को नाकाम करने का दावा किया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार तड़के बताया कि उसने पांच बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया। माना जा रहा है कि इन मिसाइलों का निशाना सऊदी अरब का तेल समृद्ध पूर्वी प्रांत था।

कुवैत में भारतीय कर्मचारी की मौत

कुवैत सरकार ने पुष्टि की है कि बिजली और खारे पानी को मीठा करने वाले संयंत्र पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय कर्मचारी की जान चली गई। इस हमले में संयंत्र की सेवा इमारत को काफी नुकसान पहुंचा। खाड़ी देशों ने यह भी बताया कि उन्होंने कई ड्रोन और मिसाइलों को रास्ते में ही रोक दिया।

Israel US Iran War: खाड़ी तनाव के बीच ट्रंप का बयान
खाड़ी तनाव के बीच ट्रंप का बयान

Israel US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी है बातचीत

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की ओर से पाकिस्तान के माध्यम से भेजी गई 15 सूत्रीय मांगों में से अधिकतर को स्वीकार कर लिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने इन प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया दी है, तो ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अधिकांश बिंदुओं पर सहमति दे दी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधे और अप्रत्यक्ष दोनों स्तरों पर लगातार बातचीत हो रही है और इन बैठकों से कई महत्वपूर्ण नतीजे निकलने की उम्मीद है।