IPS KK Bishnoi: बरेली साउथ की एसपी अंशिका बिश्नोई और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की सगाई 27 मार्च को बेहद भव्य और यादगार अंदाज में संपन्न हुई। इस हाई-प्रोफाइल समारोह में परिवार, रिश्तेदारों और करीबी मेहमानों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।
अलग ही अंदाज में दिखे अधिकारी
सगाई के मौके पर दोनों आईपीएस अधिकारियों का अलग ही अंदाज देखने को मिला। फिल्मी गानों की धुन पर कपल ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डांस के दौरान कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपनी होने वाली दुल्हन अंशिका को गोद में उठाकर सरप्राइज दिया, जिसे देख तालियों और उत्साह का माहौल बन गया।
![]()
रिंग सेरेमनी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी। इस खास पल को कैमरों में कैद किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सगाई के बाद कपल ने प्री-वेडिंग शूट भी करवाया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अंशिका और कृष्ण कुमार एक-दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए तो कभी मुस्कुराते हुए, दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है।
![]()
प्री-वेडिंग शूट के दौरान परिवार और रिश्तेदारों ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर इस मौके को और भी यादगार बना दिया। हर तरफ खुशियों का माहौल था और सभी मेहमान इस जोड़ी को आशीर्वाद देते नजर आए।
ये भी पढ़े… PM मोदी के विजन से बदला यूपी, CM योगी बोले- ‘अंत्योदय से सर्वोदय का सपना हो रहा साकार’







