ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » शेयर बाजार में भूचाल, हफ्ते की शुरुआत भारी गिरावट के साथ

शेयर बाजार में भूचाल, हफ्ते की शुरुआत भारी गिरावट के साथ

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी झटकेदार रही। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

Buisness: हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी झटकेदार रही। सोमवार को बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों में घबराहट फैल गई। Sensex करीब 1600 अंक टूटकर 71,947 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 22,400 के अहम स्तर से नीचे गिरकर 22,331 पर आ गया।

हर सेक्टर में दिखी कमजोरी

आज बाजार में लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, FMCG, बैंकिंग, रियल्टी, टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स सेक्टर में 2% से 4% तक की गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बड़ी गिरावट आई, जिससे छोटे निवेशकों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।

Buisness: बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

गिरावट का सबसे बड़ा असर बैंकिंग सेक्टर पर दिखा। इसकी मुख्य वजह RBI का हालिया फैसला है, जिसमें बैंकों के विदेशी मुद्रा एक्सपोजर पर सख्ती बढ़ाई गई है। इस कदम के बाद बैंकों को अपनी पोजीशन कम करनी पड़ सकती है, जिससे बैंकिंग शेयरों में तेज बिकवाली हुई।

Buisness: महंगे होते कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी बाजार की टेंशन बढ़ा दी है। ब्रेंट क्रूड करीब 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है। तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है, जिसका असर सीधे बाजार पर पड़ता है।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

निफ्टी के टॉप लूजर्स में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, SBI और श्रीराम फाइनेंस शामिल रहे। हालांकि, हिंदाल्को, कोल इंडिया और ONGC जैसे कुछ शेयरों में हल्की बढ़त भी देखने को मिली।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

Buisness: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ग्लोबल तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और नीतिगत फैसले आगे की दिशा तय करेंगे। ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लें और सतर्क रहें।

 

ये भी पढ़े: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- ‘कांग्रेस ने समझौतों के नाम पर जनता को किया गुमराह’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल