ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » NOC के लिए कोर्ट पहुंचे Nuwan Thushara, फिटनेस टेस्ट बना विवाद की वजह

NOC के लिए कोर्ट पहुंचे Nuwan Thushara, फिटनेस टेस्ट बना विवाद की वजह

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार कुछ विदेशी खिलाड़ी अब तक अपनी टीम से नहीं जुड़ पाए हैं। तुषारा ने यह भी दलील दी है कि Sri Lanka Cricket के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो चुका है और वह इसे आगे बढ़ाना नहीं चाहते।

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार कुछ विदेशी खिलाड़ी अब तक अपनी टीम से नहीं जुड़ पाए हैं। इसी बीच श्रीलंका के तेज गेंदबाज Nuwan Thushara को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है।

IPL खेलने के लिए कोर्ट पहुंचे नुवान तुषारा

Royal Challengers Bengaluru के स्क्वाड का हिस्सा नुवान तुषारा को अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket) की तरफ से एनओसी नहीं मिला है। इसकी वजह उनका फिटनेस टेस्ट में फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि, इस फैसले से नाराज होकर तुषारा ने कोलंबो की जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया है और बोर्ड को एनओसी जारी करने का आदेश देने की मांग की है। इस मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी।

IPL 2026: फिटनेस टेस्ट बना सबसे बड़ी रुकावट

दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट ने IPL जैसे टूर्नामेंट में खेलने के लिए खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया है। तुषारा इस टेस्ट में सफल नहीं हो पाए, जिसके चलते उन्हें एनओसी नहीं मिला। लेकिन उनका कहना है कि उनकी फिटनेस पहले कभी समस्या नहीं रही और इसी स्तर के साथ उन्हें पहले भी खेलने की अनुमति मिलती रही है।

कॉन्ट्रैक्ट खत्म, रिटायरमेंट का भी संकेत

IPL 2026: तुषारा ने यह भी दलील दी है कि Sri Lanka Cricket के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो चुका है और वह इसे आगे बढ़ाना नहीं चाहते। उन्होंने बोर्ड को यह तक बता दिया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में उनका कहना है कि उन्हें IPL खेलने से रोकना गलत है। अब देखने वाली बात होगी कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला देता है और क्या नुवान तुषारा IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे या नहीं।

 

ये भी पढ़े: ईरान पर ट्रंप सख्त: ‘नो डील’ तो तेज हमला, पाषाण युग वाली चेतावनी से बढ़ा तनाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल