Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के साथ केवल रीढ़विहीन कमीशनखोर भ्रष्टाचारी कीड़े ही रह सकते हैं। राघव चड्ढा के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह तो लूट के माल को लेकर आपस की लड़ाई है। पहले दिल्ली और फिर पंजाब को लूटा और अब चोरों में आपस में माल के बंटवारे की ही लड़ाई शुरू हो चुकी है। कहानी बस इतनी है कि अगर किसी के मुंह में जुबान है और पीठ में रीढ़ है तो वह व्यक्ति केजरीवाल के साथ नहीं रह सकता। केजरीवाल के साथ रीढ़ विहीन कमीशन खोर भ्रष्टाचारी कीड़े रह सकते हैं। अगर किसी के अंदर सत्य की आत्मा बची हुई है तो वह केजरीवाल के साथ नहीं रह सकता।
केजरीवाल के यहां टिकना असंभव
उन्होंने राघव चड्ढा से कहा कि मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर आप वहां से बाहर आ रहे हैं, तो जनता को सच बताओ। अपनी पर्सनल पीड़ा बताने से कुछ नहीं होगा। दिल्ली को जो लूटा गया और शराब का गंदा खेल खेला गया है, उसके बारे में बताओ। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ जो सेटिंग की है, उसके बारे में बताओ। पंजाब में ड्रग्स और भ्रष्टाचार का जो खेल खेला जा रहा है और जनता को धोखा दिया जा रहा है, उसके बारे में बताओ। अगर आपको सच दिख गया है, तो आप बाहर आकर जनता के मुद्दे की बात करो। दिल्ली और पंजाब के साथ जो छल किया गया था, उसके बारे में बात करो। उसकी प्रतीक्षा जनता को है। इससे पहले राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आम आदमी के नाम पर लूटा फिर माल के बंटवारे में आपस में लड़ पड़े कहानी बस इतनी है, जिसके मुंह में जुबान और पीठ में रीढ़ है उनका केजरीवाल के यहां टिकना असंभव, केजरीवाल के साथ केवल रीढ़ विहीन कमीशन खोर भ्रष्टाचारी कीड़े रह सकते है।
दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा ने AAP सांसद राघव चड्ढा पर कहा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं। अगर आप वहां से बाहर आ ही रहे हो, तो जनता को सच बताओ। अपनी निजी शिकायतें बताने से कोई फ़ायदा नहीं होगा। दिल्ली में जो लूटा गया, शराब का गंदा खेल खेला गया। उसके बारे में बताओ। पंजाब में आम आदमी… pic.twitter.com/yxdpXjGRqE
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 3, 2026
Raghav Chadha: एक्स पर वीडियो किया शेयर
वहीं आप पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए राघव चड्ढा पर पार्टी लाइन से हटकर मुद्दे उठाने और अहम मुद्दों पर चुप्पी साधने के आरोप लगाए। सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि राघव भाई, अभी आपका वीडियो देखा। हम सब लोग अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हमने सिर्फ एक ही बात सीखी थी कि ‘जो डर गया, समझो मर गया’। हम सबको सरकार की आंख में आंख डालकर लोगों के मुद्दे उठाने थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने देखा कि जो भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सवाल उठाता है, सरकार उसे डिक्टेटर की तरह सोशल मीडिया पर बैन कर रही है। एफआईआर दर्ज कराई जाती है। सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई संसद में अपना सॉफ्ट पीआर करे। संसद में एक छोटी सी पार्टी का बोलने का एक सीमित समय होता है। उसमें अगर कोई समोसे की बात उठा रहा है तो उससे जरूरी है कि किसी बड़े मुद्दे को उठाया जाए। पूरे देश में हमने देखा, चुनाव से पहले सही लोगों के वोट काटे जाते हैं और फर्जी वोटर बनाकर, सिस्टम पर कब्जा करके सरकार चुनाव जीत रही है।
ये भी पढ़े… CM योगी की नाराजगी के बाद लखनऊ में बड़ी कार्रवाई, 2.5 लाख वसूलने के आरोप में SHO लाइन हाजिर







