Home » नई दिल्ली » अलका लांबा का बड़ा दावा, कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं राघव चड्ढा?

अलका लांबा का बड़ा दावा, कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं राघव चड्ढा?

Raghav Chadha News

Raghav Chadha: राजनीतिक गलियारों में इन दिनों राघव चड्ढा को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के इस युवा चेहरे के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। खासकर तब, जब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने का फैसला लिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने सवाल उठाया कि क्या राघव चड्ढा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इस पर अलका लांबा ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी, जिसने सियासी बहस को और हवा दे दी।

अलका लांबा का बयान

अलका लांबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दोनों राज्यसभा सांसद अपना कार्यकाल पूरा होने तक पार्टी में बने रहेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि कार्यकाल खत्म होने के बाद ये दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने दूसरे सांसद का नाम उजागर नहीं किया, जिससे अटकलों का दौर और तेज हो गया। एक यूज़र ने पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या कांग्रेस दिल्ली में मजबूत नेतृत्व की तलाश में राघव चड्ढा को अपने साथ ला सकती है? यूज़र का मानना था कि शीला दीक्षित के बाद कांग्रेस के पास दिल्ली में कोई बड़ा चेहरा नहीं है, और ऐसे में राघव चड्ढा एक संभावित विकल्प हो सकते हैं।

Raghav Chadha: AAP में बदली जिम्मेदारी

हाल ही में AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाकर अशोक कुमार मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला भी कई राजनीतिक संकेतों के रूप में देखा जा रहा है। पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि संसद में उन्हें जब भी मौका मिला, उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने यह भी सवाल किया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों से देश को लाभ हुआ, लेकिन इससे पार्टी को क्या नुकसान हुआ।

ये भी पढ़े… असम में गरजे CM योगी, पहली चुनावी रैली में ही सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर दे दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा?