Home » पश्चिम बंगाल » बंगाली अभिनेता की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, CID जांच की मांग , एक्शन में सुवेंदु अधिकारी

बंगाली अभिनेता की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, CID जांच की मांग , एक्शन में सुवेंदु अधिकारी

Actor Death Mystery: बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले की जांच ओडिशा सीआईडी से कराने की मांग उठाई है।

ओडिशा CM से करेंगे अनुरोध

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से बात कर इस मामले की जांच राज्य की सीआईडी से कराने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि तलसारी कोस्टल पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत की कॉपी उनके पास है और मामले को दबाने की कोशिश हो रही है।

Actor Death Mystery: लीना गंगोपाध्याय पर लगाए आरोप

बीजेपी नेता ने लीना गंगोपाध्याय पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंगोपाध्याय राज्य की सत्ताधारी नेता ममता बनर्जी के करीबी हैं, इसलिए पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।

टीएमसी का पलटवार

इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले सुवेंदु अधिकारी के बॉडीगार्ड की रहस्यमयी मौत की जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही वे दूसरों पर सवाल उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस सक्षम है और हर मामले में त्वरित कार्रवाई करती है।

Actor Death Mystery: पत्नी ने दर्ज कराई FIR

मामले में नया मोड़ तब आया जब अभिनेता की पत्नी प्रियंका सरकार ने कोलकाता और ओडिशा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

इंडस्ट्री में विरोध, हड़ताल का ऐलान

इस घटना के विरोध में बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों और तकनीशियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। साथ ही शूटिंग स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और एम्बुलेंस अनिवार्य करने की मांग भी उठाई गई है।

Actor Death Mystery:  कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि 29 मार्च को 42 वर्षीय अभिनेता राहुल की मौत ओडिशा के तलसारी समुद्र तट पर शूटिंग के दौरान हुई। वे टीवी सीरियल ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग के दौरान पानी में चले गए थे, तभी अचानक ज्वार आने से यह हादसा हो गया।

बढ़ता जा रहा विवाद

इस दुखद घटना ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। एक ओर विपक्ष जांच की मांग कर रहा है, तो वहीं सत्तारूढ़ दल इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला और गरमा सकता है।

ये भी पढ़े… अमेरिका का सीजफायर प्लान खारिज! ईरान का 10 सूत्रीय मास्टरस्ट्रोक क्या बदल जाएगा खेल?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments