Punjab politics: पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नवजोत कौर सिद्धू ने नई राजनीतिक पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ के गठन का ऐलान किया है। यह कदम उन्होंने कांग्रेस से अलग होने के बाद उठाया है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने 6 अप्रैल की देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से वे एक नए राजनीतिक विकल्प पर काम कर रही थीं और अब इसे सार्वजनिक किया गया है।
Punjab politics: ‘देश और जनता के लिए समर्पित’
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ पूरी तरह देश को समर्पित है और इसका उद्देश्य जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने और उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए काम करेगी।
नए विकल्प की बात
डॉ. सिद्धू ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था के प्रदर्शन का गहराई से अध्ययन करने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उनका मानना है कि देश को एक नए विकल्प की जरूरत है, जो न्याय, शांति और पारदर्शिता के साथ काम करे।
Punjab politics: ‘पंजाब का गौरव वापस दिलाएंगे’
उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनकी पार्टी पंजाब को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाने के लिए काम करेगी। उनका लक्ष्य राज्य को एक “स्वर्णिम प्रदेश” बनाना है, जहां लोग प्रेम, न्याय, स्वतंत्रता और सेवा की भावना के साथ जीवन जी सकें।
आध्यात्मिक मूल्यों पर जोर
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित होगी और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों का एक समूह इस उद्देश्य को लेकर साथ आया है।
Punjab politics: चुनाव से पहले बदलेगी सियासी तस्वीर
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इस नई पार्टी का ऐलान राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। खासकर ऐसे समय में जब राज्य में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुकाबला पहले से ही तेज है।
सिद्धू परिवार की सक्रियता बढ़ी
इस फैसले को नवजोत कौर सिद्धू की राजनीतिक रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जो पहले से ही पंजाब की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ किस तरह संगठन खड़ा करती है और चुनावी मैदान में कितना प्रभाव डाल पाती है।
ये भी पढ़े… बंगाली अभिनेता की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, CID जांच की मांग , एक्शन में सुवेंदु अधिकारी








