Love Jihad In MP: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक छात्रा के साथ कथित रूप से पहचान छिपाकर यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे प्रदेश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़िता एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा बताई जा रही है, जिसने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने झूठी पहचान के जरिए उसे लंबे समय तक धोखे में रखा।
कैसे शुरू हुआ मामला?
पीड़िता के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम आशीष पांडे बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका भरोसा जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि लंबे समय तक उसे आरोपी की असली पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बाद में जब वह गर्भवती हुई और उसने इस बारे में आरोपी से बात की, तब परिस्थितियां बदल गईं। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने अपनी असली पहचान आसिफ रज़ा के रूप में उजागर की।

Love Jihad In MP: धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
छात्रा ने आरोप लगाया है कि गर्भवती होने के बाद आरोपी और उसके दो अन्य साथियों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जब उसने इनकार किया, तो उसे कथित रूप से धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी ने बाद में उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिससे वह और अधिक भयभीत हो गई। पीड़िता के अनुसार, पूरे घटनाक्रम के दौरान उसे लगातार डर और दबाव में रखा गया। आरोपी और उसके साथियों द्वारा उसे धमकियां दी जाती रहीं, जिससे वह लंबे समय तक खुलकर सामने नहीं आ सकी। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने लगभग एक महीने पहले महिला थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि, सोमवार को पीड़िता के सामने आने के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है।
मामले में पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा, जो बिहार का निवासी बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जबकि इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े… CM योगी को ‘डकैत’ बता बुरा फंसे सपा नेता IP सिंह, FIR दर्ज








