Home » मध्य प्रदेश » बच्चों से सेवा कराती और पंखा झलवाती दिखी मैडम! वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग

बच्चों से सेवा कराती और पंखा झलवाती दिखी मैडम! वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग

बच्चों से सेवा कराती और पंखा झलवाती दिखी मैडम! वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग
Spread the love

Viral Video: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो में जो दृश्य दिख रहा है, वह न सिर्फ चौंकाने वाला है बल्कि बेहद चिंताजनक भी है। एक तरफ जहां क्लासरूम में पढ़ाई होनी चाहिए थी, वहीं दूसरी ओर  कान में ईयरफोन, मैम बातचीत में व्यस्त आराम करती नजर आती हैं और एक मासूम बच्चा उनके पीछे खड़े होकर पंखा झलता दिखाई देता है।

क्लासरूम बना आरामगाह  बच्चा बना सेवक

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षिका कान में ईयरफोन लगाए किसी बातचीत में व्यस्त हैं। उनके चेहरे पर पढ़ाने की कोई गंभीरता नजर नहीं आती। वहीं, एक छोटा बच्चा लगातार उनके पीछे खड़े होकर पंखा झल रहा है। कुछ देर बाद बच्चा थकान से अपने हाथ को पकड़ता भी दिखाई देता है, लेकिन शिक्षिका का ध्यान उसकी ओर नहीं जाता।
यह दृश्य न केवल शिक्षा के मूल उद्देश्य पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जिम्मेदारी के पद पर बैठे कुछ लोग अपनी भूमिका को कितनी लापरवाही से निभा रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। कई लोगों ने लिखा कि बेचारा बच्चा थक गया, ऐसी टीचर को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए वहीं कुछ ने तंज कसते हुए कहा कि “सरकारी नौकरी अब सबसे आराम की नौकरी बन गई है।कई यूजर्स ने पूरे सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाखों की सैलरी लेने के बावजूद अगर पढ़ाने में रुचि नहीं है, तो ऐसे लोगों का शिक्षा व्यवस्था में होना ही गलत है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि स्कूलों में हर जगह कैमरे लगाए जाने चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं पर नजर रखी जा सके।

Viral Video: शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

यह घटना सिर्फ एक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस गहरी समस्या की ओर इशारा करती है, जहां शिक्षा का स्तर लगातार सवालों के घेरे में है। सरकारी स्कूलों में पहले से ही संसाधनों और गुणवत्ता को लेकर बहस होती रही है, और अब इस तरह के वीडियो लोगों के भरोसे को और कमजोर कर रहे हैं।जब शिक्षक ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लेंगे, तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा यह सवाल अब और ज्यादा गहरा हो गया है।

कार्रवाई की मांग तेज, जवाबदेही जरूरी

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अब निगाहें प्रशासन और शिक्षा विभाग पर टिक गई हैं। क्या इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी? क्या दोषी शिक्षिका के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे? ये सवाल हर किसी के मन में हैं।फिलहाल, यह वीडियो एक चेतावनी की तरह है कि अगर समय रहते शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो इसके परिणाम आने वाली पीढ़ियों पर गंभीर असर डाल सकते हैं।

ये भी पढ़े: अगर BJP जीती तो मूंछ और मुंडी दोनों कटा लूंगा — किसने कही दी ये बड़ी बात ?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments