BENGAL IN PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित ‘विजय संकल्प सभा’ में टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 15 वर्षों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य को विकास के बजाय पीछे धकेल दिया है और अब जनता हिसाब मांग रही है।
टीएमसी पर ‘जंगलराज’ का आरोप
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिलीगुड़ी की रैली टीएमसी के “महाजंगलराज” के अंत की शुरुआत है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्यों के बजाय भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति हावी रही है।
BENGAL IN PM MODI: नॉर्थ बंगाल की अनदेखी का मुद्दा
उन्होंने कहा कि नॉर्थ बंगाल को जानबूझकर विकास से दूर रखा गया। कनेक्टिविटी, इंडस्ट्री और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में अपेक्षित काम नहीं हुआ, जबकि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि का सही उपयोग नहीं किया गया।
वोट बैंक राजनीति पर निशाना
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार केवल अपने वोट बैंक को खुश करने में लगी रही और राज्य के संतुलित विकास पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी, चाय बागान श्रमिक, महिलाएं और युवा सभी वर्गों की अनदेखी की गई है।
BENGAL IN PM MODI: भाजपा सरकार बनाने का दावा
प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और टीएमसी को “पल-पल और पाई-पाई का हिसाब” देना होगा।
विकास और सुरक्षा पर जोर
उन्होंने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को देश की सुरक्षा के लिए अहम बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार इस क्षेत्र के विकास और सुरक्षा दोनों पर विशेष ध्यान देगी। साथ ही चाय बागान क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए बेहतर सुविधाएं और रोजगार के अवसर देने का भी वादा किया।
प्रधानमंत्री के इस दौरे के साथ पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच आने वाले समय में राज्य की राजनीति और अधिक तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
ये भी पढ़े… बिहार की सियासत में CM चेहरे पर सस्पेंस खत्म! नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर बिहार में पोस्टर वार तेज








