Mathura News: मथुरा के वृंदावन में दिल्ली से आए कार सवार पर्यटकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया है कि पर्यटकों की कार एक भागवत कथा वाचक की गाड़ी से टकरा गई। जब इसका विरोध किया गया, तो कार में बैठे महिला और पुरुष नीचे उतर आए और कथावाचक के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान महिलाओं ने भी उनके बाल पकड़कर खींचे।

वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक मृदुल कृष्ण शास्त्री और दिल्ली के श्रद्धालुओं की गाड़ियों की टक्कर के बाद हुए विवाद से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली निवासी एक महिला अपनी मां, भाभी और दो बच्चों के साथ थाने में बैठकर मदद की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मथुरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
नाबालिग बच्चों को थाने में रखने का आरोप
यह भी आरोप लगाया गया है कि नाबालिग बच्चों को थाने में एक दिन और एक रात तक रखा गया, जिसे गंभीर अपराध बताया जा रहा है। साथ ही आगरा के डीआईजी के निर्देशों पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। यह भी कहा गया है कि छोटे मामलों में एसएसपी को काम नहीं करने दिया जाता और मथुरा से जुड़े फैसले आगरा से लिए जाते हैं।

Mathura News: प्रशासन पर उठे अन्य सवाल
इसके अलावा यह सवाल भी उठाया गया है कि मथुरा में तैनात अधिकारी यहां से जाना क्यों नहीं चाहते और वर्ष 2017 से तैनात अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की गई है।
कैसे हुआ पूरा मामला
शनिवार को वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बस स्टैंड के सामने कथावाचक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री अपनी कार से मथुरा की ओर से रंगनाथ मंदिर के पास स्थित अपने घर जा रहे थे। उनकी गाड़ी ड्राइवर भगवान दास चला रहे थे।
जैसे ही उनकी गाड़ी बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी रंगनाथ मंदिर की ओर से आ रही श्रद्धालुओं की कार ने ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
"गाड़ियों की टक्कर के बाद महंत..जगतगुरू ने कालर पकड़ा.."भद्दी भद्दी गालिया दी…हमने जो किया अपने बचाव किया"…!
लेकिन सजा सिर्फ हमें हमारे बच्चों को दी गई..रात भर मासूम बच्चों के साथ जेल में रखा..खाना तक नहीं दिया गया…!
आरोप सुनिए…👇
धिक्कार है…ऐसे सिस्टम पर…रोते हुए… pic.twitter.com/u1YksFRHbM
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) April 13, 2026
Mathura News: विरोध करने पर हुई मारपीट
टक्कर के बाद जब आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने इसका विरोध किया, तो दूसरी कार में बैठे सभी लोग नीचे उतर आए और मारपीट शुरू कर दी। पुरुषों ने लात-घूंसे मारे, जबकि महिलाओं ने उनके बाल पकड़कर खींचे। इस दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस से भी उलझे
दिल्ली से आए पर्यटक पुलिस से भी उलझते नजर आए। जब पुलिस उन्हें थाने ले जाने लगी, तो वे गाड़ी में बैठने को तैयार नहीं थे। बाद में पुलिस ने किसी तरह उन्हें गाड़ी में बैठाया, लेकिन उनके साथ मौजूद महिलाएं भी जबरन पुलिस जीप में बैठ गईं।
पुलिस कार्रवाई और जमानत
पुलिस ने आचार्य मृदुल कांत शास्त्री की शिकायत के आधार पर सुरेंद्र कुमार सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों पर धारा 281, 324(5), 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया।
रविवार को सभी आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
ये भी पढ़ें…वर्ल्ड अपडेट: ब्रिटेन PM कीर स्टार्मर की मांग सोशल मीडिया पर अनलिमिटेड स्क्रॉल फीचर बंद हो








