Home » उत्तराखंड » दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के लिए संतों ने जताया PM मोदी का आभार, बोले- ‘ये उत्तराखंड के प्रति उनका प्रेम’

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के लिए संतों ने जताया PM मोदी का आभार, बोले- ‘ये उत्तराखंड के प्रति उनका प्रेम’

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर
Spread the love

Delhi Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संत पहुंचे हैं। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के उद्घाटन पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया। बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हम सब उत्तराखंडवासी सौभाग्यशाली हैं। इस देश के प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड के प्रति जो विशेष लगाव है, लगभग मैं समझता हूं कि केदारनाथ और बद्रीनाथ में सबसे अधिक बार प्रधानमंत्री जी का आगमन हुआ है। निश्चित रूप से वो कुछ ना कुछ सौगात यहां उत्तराखंड को देकर जाते हैं।

उत्तराखंड की जनता के प्रति प्रेम

एक संत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड की जनता के प्रति गहरा प्रेम और स्नेह है। वे संतों से भी बहुत प्रेम करते हैं। पूरा संत समुदाय उन्हें अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं देता है। वे देहरादून कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। संत समाज इसके लिए उनका हृदय से स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। इसी का नवीन उदाहरण है कि अब देहरादून से सिर्फ ढाई घंटे की दूरी पर दिल्ली रह गई है। हम पीएम मोदी का धन्यवाद देते हैं कि वे ऐसे ही उत्तराखंड को सौगात देते रहें, ताकि राज्य का आर्थिक और सामाजिक विकास हो। कार्यक्रम में आए एक और संत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है।

वे जब से प्रधानमंत्री बने हैं, 20 से अधिक बार उत्तराखंड आ चुके हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि वे उत्तराखंड के विकास को लेकर बेहद चिंतित और गंभीर हैं। उत्तराखंड में लगातार विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। आज एक कॉरिडोर उत्तराखंड को मिला है, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी सिर्फ ढाई घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे उत्तराखंड की यह भूमि विकास के रूप में और मजबूत होकर उभरेगी।

ये भी पढ़े… नोएडा में फिर भड़का मजदूरों का आक्रोश, कई सेक्टरों में पत्थरबाजी से हालात तनावपूर्ण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments