Chattishgharh news: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघनतराई गांव में स्थित वेदांता पावर प्लांट में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में बॉयलर का ट्यूब अचानक फटने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी में 3 मजदूरों की मौत बताई गई थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 9 तक पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर ने भी इसकी पुष्टि की है। अभी कई मजदूरों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
Chattishgharh news: हादसे के समय 40-50 मजदूर कर रहे थे काम
जानकारी के मुताबिक हादसे के समय प्लांट में करीब 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक हुए धमाके के बाद मजदूरों में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
राहत और बचाव कार्य जारी
Chattishgharh news: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल मजदूरों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल प्रशासन हादसे की जांच में जुटा हुआ है और लापता मजदूरों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़े: लखनऊ एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, अल-कायदा साजिश मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद तक की सजा








