Home » उत्तर प्रदेश » भीषण अग्निकांड से कांपा लखनऊ- 10 KM दूर से दिखा धुएं का गुबार, दहशत का माहौल , 200 से ज्यादा झुग्गियां जलीं, धमाकों से मचा हड़कंप!

भीषण अग्निकांड से कांपा लखनऊ- 10 KM दूर से दिखा धुएं का गुबार, दहशत का माहौल , 200 से ज्यादा झुग्गियां जलीं, धमाकों से मचा हड़कंप!

Lucknow Fire: राजधानी के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आग में करीब 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं, जबकि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

आग ने लिया विकराल रूप

जानकारी के मुताबिक, मंशीपुलिया के आगे रिंग रोड के पास एक खाली प्लॉट में आग लगी, जो तेज हवाओं के कारण पास की झुग्गी बस्ती तक पहुंच गई।
झुग्गियों में मौजूद ज्वलनशील सामान के चलते आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा इलाका आग की चपेट में आ गया। झग्गियों में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी से फैलती गई, कई घरों में सिलेंडरों के धमाके भी हो गए.

Lucknow Fire: सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ी दहशत

आग के दौरान कई घरों में रखे गैस सिलेंडर फट गए, जिससे हालात और भयावह हो गए। धमाकों के बाद आसमान लाल दिखाई देने लगा, 10 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार नजर आया और आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई ।

जान बचाकर भागे लोग

आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। लोग अपने परिवार और सामान को बचाने के लिए भागते नजर आए , दमकल विभाग ने आसपास की इमारतों को खाली कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की तीव्रता के कारण कई छोटे रसोई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुए. जिस इलाके में आग लगी, उसके आसपास होटल और कई ऑटोमोबाइल शोरूम भी थे.  सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Lucknow Fire
                                                                           Lucknow Fire

Lucknow Fire: राहत और सरकारी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुँच गए. उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हमारी प्राथमिकता घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाना और उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध कराना है

आगे की कार्रवाई

प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्राथमिकता राहत, पुनर्वास और प्रभावित लोगों की मदद पर है। यह हादसा एक बार फिर शहरी झुग्गी बस्तियों में सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर करता है।

ये भी पढ़े… मासूम हवालात में! CWC का बड़ा एक्शन- पुलिस से मांगा जवाब, खुलेंगे कई राज?