Entertainment: अभिनेता Deepak Tijori इन दिनों अपनी 20 मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘इकोज़ ऑफ अस’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें अब तक 20 से ज्यादा ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ पुरस्कार मिल चुके हैं, जो अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और भारत जैसे कई देशों में दिए गए हैं। फिल्म की इमोशनल कहानी ने दुनियाभर के दर्शकों को छू लिया है और यह दिखा दिया है कि अच्छी कहानी की कोई सीमा नहीं होती।
Entertainment: काम को लेकर क्या बोले दीपक तिजोरी?
दीपक तिजोरी ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए बेहद सादगी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री से कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि बॉलीवुड ने उन्हें पहचान और यादगार सफर दिया है। लेकिन एक अभिनेता के तौर पर, जो 30 साल से ज्यादा समय से इस कला में सक्रिय है, उनके मन में स्वाभाविक रूप से और ज्यादा पहचान की उम्मीद रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उन्हें वह पहचान उस तरीके से नहीं मिली जैसा उन्होंने सोचा था, लेकिन दर्शकों का प्यार और सराहना हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही है। ‘इकोज़ ऑफ अस’ की सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि इतनी छोटी फिल्म का वैश्विक स्तर पर असर डालना उनके लिए गर्व की बात है और इससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।
बॉलीवुड से क्या है उम्मीद?
Entertainment: Aashiqui और Jo Jeeta Wohi Sikandar जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके दीपक तिजोरी को अब भी बॉलीवुड से उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वह आज भी उसी जुनून के साथ काम करने के लिए तैयार हैं और चाहते हैं कि इंडस्ट्री उन्हें नए नजरिए से देखे। दीपक का मानना है कि किसी भी अभिनेता या कहानी के लिए सही समय कभी भी आ सकता है, बस जरूरत है मौके की।
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के बीच कई जिलों में हिंसा और विवाद, माहौल तनावपूर्ण








