Home » बिहार » AC कोच में ‘खौफनाक’ खाना! बिरयानी में कीड़े मिलने पर भड़का यात्री, वीडियो बनाने पर स्टाफ ने दी धमकी

AC कोच में ‘खौफनाक’ खाना! बिरयानी में कीड़े मिलने पर भड़का यात्री, वीडियो बनाने पर स्टाफ ने दी धमकी

Magadh Express

Magadh Express: मगध एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उसने Indian Railway Catering and Tourism Corporation से ऑर्डर की गई बिरयानी खोली। आरोप है कि खाने में एक नहीं, बल्कि दो कीड़े मिले, जिससे कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नई दिल्ली से पटना जा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक नई दिल्ली से पटना की यात्रा कर रहा था। जैसे ही उसने खाना खाने के लिए पैकेट खोला, उसमें कीड़े दिखाई दिए। यह देखकर वह हैरान रह गया। उसने तुरंत पैंट्री कार स्टाफ से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि स्टाफ ने समस्या सुलझाने के बजाय उसके साथ बदतमीजी की। इतना ही नहीं, जब यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो कथित तौर पर कर्मचारी ने उसे चुनौती भरे लहजे में जवाब दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया है। कई यूजर्स रेलवे की फूड क्वालिटी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Magadh Express: यात्रियों के लिए चेतावनी बनी घटना

घटना के दौरान कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने भी नाराज़गी जताई और विरोध किया। आखिरकार, विवाद के बीच वह खाना डस्टबिन में फेंक दिया गया, लेकिन इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन यह मामला एक बड़ी चिंता की ओर इशारा करता है। क्या ट्रेन में मिलने वाला खाना वास्तव में सुरक्षित है? खासकर एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह घटना एक चेतावनी बनकर सामने आई है।

वहीं अब वीडियो वायरल होने के बाद अब सबकी नजर रेलवे और IRCTC की कार्रवाई पर टिकी है। वहीं, यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने को खाने से पहले अच्छी तरह जांच लें, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही से बचा जा सके।

ये भी पढ़े… हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी? ममता के बंगाल में CM योगी के सवाल से बदली चुनावी हवा!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments