Home » गुजरात » गुजरात में लहराया भगवा परचम, 13 निगमों में भाजपा जीती, 2 पर आगे

 गुजरात में लहराया भगवा परचम, 13 निगमों में भाजपा जीती,  2 पर आगे

Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates: गुजरात में लहराया भगवा परचम, 13 निगमों में भाजपा जीती, 2 पर आगे
Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates:  गुजरात नगर निकाय चुनावों के फाइनल नतीजे हालांकि अभी आने बाकी हैं, लेकिन अब तक जो नतीजे आए हैं, वे भाजपा के लिए बहुत उत्साहजनक हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इसलिए भी चरम पर है कि निकाय चुनावों के नतीजों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा 13 निगमों में अपना दबदबा कायम कर चुकी है और दो पर भी वह बहुमत की ओर है। नगर पालिकाओं में भी उसे काफी अच्छी सफलता मिली है।कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को इन चुनावों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

निगम की 732 सीटें भाजपा ने जीती

अब तक जो नतीजे आए हैं उनके अनुसार  नगर निगम की कुल 1044 सीटों में से 732 पर बीजेपी को विजय हासिल हुई है। कांग्रेस 65 और अन्य 11 सीटें जीतने में सफल रहे हैं।
नगर पालिकाओं की 1688 सीटों पर बीजेपी विजयी
भाजपा न सिर्फ निगमों में आगे है, बल्कि  नगर पालिकाओं में भी उसने बेहतर प्रदर्शन किया है। 84 नगर पालिकाओं की कुल 2030 सीटों में से 1688 सीटों पर बीजेपी, 389 सीटों पर कांग्रेस और 138 सीटों पर अन्य विजयी हुए हैं।
जिला पंचायत में 503 सीटें जीती भाजपा
 गुजरात की 34 जिला पंचायतों की 1090 सीटों में से बीजेपी 503, कांग्रेस 68 और अन्य 21 सीटें जीतने में सफल रहे।
 तालुका पंचायत 1964 सीटें जीती भाजपा
260 तालुका पंचायत की 5234 सीटों में से बीजेपी को 1964, कांग्रेस को 468 और अन्य को 256 सीटें हासिल हुई हैं।
 इन नगरपालिकाओं में होगा BJP का राज
केशोद, तलाला, विसनगर, गोंडल, इडर, सिद्धपुर, हिम्मतनगर और बाबरा नगरपालिकाओं में भाजपा का  राज होगा, जबकि द्वारका की रावल नगरपालिका पर कांग्रेस का राज रहेगा।
नवगठित पोरबंदर नगर निगम पर भाजपा का कब्जा
नवगठित पोरबंदर नगर निगम में भाजपा का शासन होगा। निगम की 52 सीटों में से 48 पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। खास बता यह रहै कि इस नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments