Home » नई दिल्ली » दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी, बारिश और ओलों ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी, बारिश और ओलों ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

Delhi news: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। कुछ ही घंटों में तपती गर्मी से राहत देकर बारिश ने माहौल ठंडा कर दिया।  दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते पूरे इलाके को भिगो दिया। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया।

अचानक बदला मौसम, शुरू हुई झमाझम बारिश

दोपहर तक जहां तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं करीब 3:30 बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।

Delhi news: ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर

दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके अलावा तेज हवाओं ने भी मौसम को और ठंडा बना दिया। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची।

Delhi news: पश्चिमी विक्षोभ बना वजह

मौसम विभाग के मुताबिक, इस अचानक बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है। इसी के कारण एनसीआर में आंधी-तूफान और बारिश का असर देखने को मिल रहा है।

इन इलाकों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने हरियाणा और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और अलवर जैसे इलाकों में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है।

गर्मी से मिली बड़ी राहत

Delhi news: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। भीषण गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन इस बारिश ने लोगों को राहत की सांस दी है।

 

 

ये भी पढ़े: बेंगलुरु में बारिश का कहर: एक रात में डूब गई 5000 किताबें, ‘बुकवर्म’ का दर्द देख पिघला इंटरनेट