Mp news: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार को बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना खमरिया टापू के पास हुई, जहां तेज आंधी और तूफान के चलते क्रूज संतुलन खो बैठा।
तेज आंधी बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, मौसम अचानक खराब हो गया था। तेज हवाओं के कारण क्रूज बेकाबू हो गया और कुछ ही देर में पानी में समा गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।
Mp news: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। SDERF और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अब तक 15 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
Mp news: प्रशासन और नेता मौके पर पहुंचे
इस हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर कलेक्टर और कमिश्नर के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं। स्थानीय सांसद आशीष दुबे और राज्य सरकार के मंत्री भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
लगातार जारी है तलाश
Mp news: प्रशासन का कहना है कि अभी भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए गोताखोरों और बचाव टीमों को लगाया गया है। खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन रुक नहीं रहा है।
ये भी पढ़े: श्रमिक दिवस पर नोएडा में बड़ा हेल्थ मिशन, 201 जगहों पर फ्री इलाज








