Home » नई दिल्ली » दिल्ली में मौसम का बदलेगा मिजाज, 3 से 5 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट

दिल्ली में मौसम का बदलेगा मिजाज, 3 से 5 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट

Delhi climate: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत मिलने वाली है, लेकिन इसके साथ मौसम का मिजाज भी बिगड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले तीन दिन राजधानी में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम?

शनिवार को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। दिन में हल्की हवाएं चलेंगी और तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि रात का तापमान 24 से 26 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मौसम बदलने के संकेत साफ दिखेंगे।

Delhi climate: रविवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

रविवार को मौसम अचानक करवट ले सकता है। सुबह हल्के बादल रहेंगे, लेकिन दोपहर के बाद मौसम खराब हो जाएगा। गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।

Delhi climate: सोमवार को भी राहत के साथ अलर्ट जारी

सोमवार को भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। तापमान और गिरकर 35 से 37 डिग्री तक आ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

क्यों बदल रहा है मौसम?

Delhi climate: मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी कारण बारिश, तेज हवाएं और आंधी का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

 

ये भी पढ़ें:  सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाया पौधरोपण का विश्व रिकॉर्ड, ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की पूरी दुनिया में गूंज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments