Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में बढ़ा सियासी पारा: बिधाननगर में TMC vs BJP समर्थकों में टकराव!

बंगाल में बढ़ा सियासी पारा: बिधाननगर में TMC vs BJP समर्थकों में टकराव!

BENGAL ELECTION 2026: पश्चिम बंगाल के बिधाननगर में मतगणना से ठीक पहले सियासी माहौल गरमा गया। उत्तर 24 परगना जिले के एक काउंटिंग सेंटर के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार रात स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते नारेबाजी और फिर झड़प में बदल गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और केंद्रीय बलों को मौके पर पहुंचना पड़ा।

BENGAL ELECTION 2026: केंद्रीय बलों ने संभाला मोर्चा

मौके पर पहुंची सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों पक्षों को अलग कर हालात पर काबू पाया। समर्थकों को तितर-बितर किया गया और काउंटिंग सेंटर के बाहर बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

दोनों दलों के अलग-अलग आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अपने कैंप में पार्टी के झंडे लगाकर माहौल बिगाड़ा, जबकि टीएमसी ने केंद्रीय बलों पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया। हालांकि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में रही।

BENGAL ELECTION 2026: मतगणना से पहले सख्त सुरक्षा

घटना के बाद स्ट्रॉन्ग रूम और सभी काउंटिंग सेंटरों के बाहर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने पहले ही मतगणना के दिन पटाखे फोड़ने और विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।

ये भी पढ़े… चुनावी महाफैसला DAY: 5 राज्यों में कौन मारेगा बाज़ी? नतीजे बस कुछ देर में! किसके सिर सजेगा ताज!