Home » Breaking News » चुनावी महाफैसला DAY: 5 राज्यों में कौन मारेगा बाज़ी? नतीजे बस कुछ देर में! किसके सिर सजेगा ताज!

चुनावी महाफैसला DAY: 5 राज्यों में कौन मारेगा बाज़ी? नतीजे बस कुछ देर में! किसके सिर सजेगा ताज!

ELECTION RESULT LIVE: पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज कुछ ही घंटों में मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि इन राज्यों में सत्ता किसके हाथों में जाएगी।

कब-कब हुआ मतदान

अप्रैल में संपन्न हुए इन चुनावों में असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग कराई गई। वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों 23 और 29 अप्रैल में मतदान हुआ था।

ELECTION RESULT LIVE: फाल्टा सीट पर बाद में आएंगे नतीजे

पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर ही आज मतगणना होगी, क्योंकि फाल्टा सीट पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है। इस सीट पर 21 मई को मतदान और 24 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बहुमत का आंकड़ा क्या है

सरकार बनाने के लिए पश्चिम बंगाल में 148, असम में 64, केरल में 71, तमिलनाडु में 118 और पुडुचेरी में 16 सीटों का आंकड़ा पार करना जरूरी होगा।

ELECTION RESULT LIVE: रिकॉर्ड वोटिंग ने बढ़ाया रोमांच

इन चुनावों में रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। पश्चिम बंगाल में 92.47 प्रतिशत, पुडुचेरी में 89.08 प्रतिशत, असम में 85.38 प्रतिशत, तमिलनाडु में 85.1 प्रतिशत और केरल में 78 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना से पहले सभी राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खासतौर पर पश्चिम बंगाल के काउंटिंग सेंटरों को हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील किया गया है और बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।

ये भी पढ़े… चार राज्यों में चुनावी महासंग्राम: बंगाल से केरल तक कांटे की टक्कर, आज तय होगी सत्ता की तस्वीर