Home » उत्तर प्रदेश » ममता-अखिलेश की मुलाकात पर योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कसा तंज बोले- ‘ये जनादेश का अपमान’

ममता-अखिलेश की मुलाकात पर योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कसा तंज बोले- ‘ये जनादेश का अपमान’

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Mamta Vs Akhilesh: पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग किए जाने और वहां तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव वहां जाकर यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि दीदी आप बहुत अच्छी हैं, आप चुनाव नहीं हारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र का मजाक उड़ाने और जनादेश का अपमान करने जैसा है।

बंगाल में राजनीतिक वातावरण बदला 

कपिल देव अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक वातावरण पूरी तरह बदल चुका है और शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच रहे हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और नई सरकार के गठन की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह समझना चाहिए कि जनता का फैसला स्वीकार करना लोकतंत्र की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी पहले सत्ता में आई थीं, तब भी संवैधानिक प्रक्रिया का पालन हुआ था, इसलिए अब भी जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनेगी, विधायक दल का नेता चुना जाएगा और राज्य को एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा। साथ ही उन्होंने भाजपा के नव निर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Akhilesh Yadav: 'Didi, you have not lost': Akhilesh Yadav meets Mamata, gives emotional support after TMC's Bengal rout | India News - The Times of India

Mamta Vs Akhilesh: ओवैसी समाज को भड़का रहे

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी लगातार समाज को भड़काने और मुस्लिम समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। ‘वंदे मातरम्’ केवल किसी देवी की स्तुति नहीं, बल्कि भारत माता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश के कई मुस्लिम कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने भी ‘वंदे मातरम्’ का सम्मान किया है। उन्होंने अब्दुल हमीद, अफशां गुरलाखान और रसखान जैसे नामों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत माता हम सभी की है और यही धरती हमें जीवन देती है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में अपराध पर नियंत्रण हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती हुई है और आज यूपी मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

ये भी पढ़े… यूपी में लापरवाह डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, एक्शन में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, 5 को किया बर्खास्त, CMO सहित 16 के खिलाफ जांच के आदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments