BENGAL CABINET MEETING: नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू किए जाने के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों का कल्याण सर्वोपरि है और अब राज्य की जनता को देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक का लाभ मिलेगा।
सुवेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला
सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें आयुष्मान भारत योजना लागू करने के साथ-साथ केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन का रास्ता भी साफ किया गया है।
BENGAL CABINET MEETING: पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है, जो लोगों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” सरकार केंद्र की योजनाओं को बिना किसी बाधा के लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सीमा सुरक्षा और नौकरियों को लेकर भी फैसले
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन सौंपने की प्रक्रिया 45 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार की नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों की उम्र सीमा पांच साल बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है, ताकि पिछली सरकार के दौरान प्रभावित युवाओं को राहत मिल सके।
BENGAL CABINET MEETING: बीएनएस और जनगणना को मंजूरी
राज्य सरकार ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) को आधिकारिक तौर पर लागू करने और सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जनगणना को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले 321 परिवारों के कल्याण के लिए विशेष कदम उठाने की घोषणा की गई है।
केंद्र की योजनाओं के लिए रास्ता साफ
सरकार ने पीएम विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पीएम उज्ज्वला जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को भी राज्य में प्रभावी तरीके से लागू करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़े… यूपी में सनकी कातिल का एनकाउंटर, 26 घंटे में ट्रेन और अस्पताल में 3 लोगों को मारी गोली








