Breaking News
Home » Assam » असम में फिर गूंजा कमल का जयघोष, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली शपथ

असम में फिर गूंजा कमल का जयघोष, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली शपथ

असम में फिर गूंजा कमल का जयघोष, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली शपथ

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सत्ता में वापसी करते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है। हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित भव्य समारोह में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

22 एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे

समारोह में एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इसके अलावा कई देशों के राजदूत, उद्योगपति, धार्मिक नेता और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे।गुवाहाटी में आयोजित इस समारोह में पूरे असम से हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पूरी तरह खचाखच भरा नजर आया।

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: सुवेंदु अधिकारी भी पहुंचे गुवाहाटी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे।उनकी मौजूदगी को भाजपा के पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया जनता का आभार

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने असम की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और प्रमुख योजनाओं पर चर्चा होगी।केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे असम और एनडीए के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। वहीं प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए लगातार जनता का विश्वास जीत रहा है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हिमंत बिस्वा सरमा को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की मुहर है।

भाजपा की लगातार दूसरी जीत

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को स्पष्ट बहुमत मिला। इसके साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार दूसरी बार राज्य में सरकार बनाई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत असम में भाजपा की मजबूत संगठन क्षमता, विकास कार्यों और हिमंत बिस्वा सरमा की लोकप्रियता का परिणाम है।नई सरकार के सामने बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने, बाढ़ नियंत्रण और सामाजिक कल्याण योजनाओं को तेजी से लागू करने की चुनौती होगी।हिमंत बिस्वा सरमा ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य असम को विकास और सुशासन के नए दौर में ले जाना होगा।

ये भी पढ़े: हथियार लहराने वाले वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments