Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » तेज रफ्तार का कहर! भिंड में पिकअप वाहन पेड़ से टकराया, 3 की मौत

तेज रफ्तार का कहर! भिंड में पिकअप वाहन पेड़ से टकराया, 3 की मौत

ACCIDENT NEWS: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दंदरौआ गांव के पास मवेशी लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पेड़ से टकराने के बाद पलटा वाहन

पुलिस के अनुसार, हादसा दंदरौआ धाम के गेट नंबर-1 के पास हुआ। चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पलट गया और उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ACCIDENT NEWS: मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय प्रीतम मांझी और उनके बेटे सुनील मांझी के रूप में की गई है, जो दोनों ग्वालियर के छोली गांव के निवासी थे। तीसरे मृतक की पहचान उपेंद्र राणा के रूप में हुई है, जो ग्वालियर जिले के ही लखनौती गांव के निवासी थे।

दो घायलों की हालत गंभीर

दो अन्य यात्री, जिनकी पहचान ऐरोली गांव के रामरूप बघेल और मानवेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है, उन्हें गंभीर चोटें आईं है। वहीं घटना की जानकारी मिल मेहगांव थाने से पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

ACCIDENT NEWS: जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि वाहन पर पहले ही काफी लोड था और फिर वह पेड़ से जोरदार टक्कर के कारण पलट गया, जिससे लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को ग्वालियर में उनके परिजनों को सौंपने से पहले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े… हथियार लहराने वाले वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments