Breaking News
Home » राष्ट्रीय » PM मोदी की बचत अपील पर शाहनवाज हुसैन का समर्थन, बोले- ‘सरकार का साथ देना चाहिए

PM मोदी की बचत अपील पर शाहनवाज हुसैन का समर्थन, बोले- ‘सरकार का साथ देना चाहिए

PM MODI SUPPORT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल, गैस, खाद्य तेल, उर्वरक आदि की खपत घटाने की अपील की है, जिसका भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पीएम को देश की चिंता है, इसीलिए वे इतना सोच रहे हैं।

‘140 करोड़ लोग मिलकर चुनौती का सामना कर सकते हैं’

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ईंधन बचाने, सोना न खरीदने और ऑर्गेनिक खेती अपनाने की अपील की है। अगर देश के 140 करोड़ लोग मिलकर काम करें, तो किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी को सरकार का सहयोग करना चाहिए।

PM MODI SUPPORT: वैश्विक संकट का किया जिक्र

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में है। ऐसे समय में भारत को आर्थिक संकट से सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री ने एक राष्ट्रीय नेता और अभिभावक के रूप में जनता से जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।

हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर भी बोले

असम में नई सरकार के गठन पर उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा असम में तीसरी बार सरकार बना रही है क्योंकि जनता ने विकास, शांति और स्थिरता के नाम पर फिर भरोसा जताया है।

PM MODI SUPPORT: सुजीत बोस की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बंगाल को लूटने और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता और भ्रष्टाचार फैलाने वालों को कानून के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़े… तेज रफ्तार का कहर! भिंड में पिकअप वाहन पेड़ से टकराया, 3 की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments