Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज तूफान, धूल भरी आंधी और भारी बारिश ने कई जिलों में भारी तबाही मचा दी। हादसों में अब तक 74 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा असर प्रयागराज में देखने को मिला, जहां 17 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। मृतकों में पांच महिलाएं, चार बच्चे और आठ पुरुष शामिल हैं। जिले के हंडिया क्षेत्र में सात, फूलपुर में चार, सोरांव में तीन, मेजा में दो और सदर इलाके में एक व्यक्ति की मौत हुई।
कई जिलों में जनजीवन प्रभावित
तूफान और बारिश का असर मिर्ज़ापुर, भदोही, फतेहपुर, बरेली, उन्नाव, चंदौली और सोनभद्र समेत कई जिलों में देखने को मिला। भदोही में 16, मिर्जापुर में 14, फतेहपुर में 9, बदायूं में 5 और बरेली में 4 लोगों की मौत हुई है। कई जगहों पर पेड़, दीवार और टिन शेड गिरने से हादसे हुए।
Prayagraj News: मकान और पशुधन को भी भारी नुकसान
प्रयागराज में तूफान के कारण 20 पशुओं की मौत और 16 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन के अनुसार कई क्षेत्रों से अभी भी नुकसान का आंकड़ा जुटाया जा रहा है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
राज्य सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश
राज्य सरकार ने भी पूरे राज्य में हुई मौतों का कोई भी आंकड़ा एक साथ जारी नहीं किया है. राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम आंकड़े इकट्ठा करने की प्रक्रिया में हैं, और उसके बाद राज्य सरकार उसी के अनुसार मुआवजे की घोषणा करेगी.
Prayagraj News: CM योगी ने दिए राहत कार्य के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने 24 घंटे के भीतर राहत और मुआवजा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
ये भी पढ़े… जिनपिंग-ट्रंप मुलाकात में दिखी चीन की ताकत, मिलिट्री शो ने जीता सबका ध्यान








