Home » मनोरंजन » कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का दिखा ग्लैमरस अंदाज़, ऐश्वर्या राय को याद कर भावुक हुए फैन्स

कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का दिखा ग्लैमरस अंदाज़, ऐश्वर्या राय को याद कर भावुक हुए फैन्स

Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 इन दिनों दुनियाभर में चर्चा में है। इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरीं। खूबसूरत ड्रेस और कॉन्फिडेंट अंदाज़ में आलिया ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा कीं, जिन्हें फैन्स ने खूब पसंद किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें और वीडियो

सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए। कई लोगों ने उनकी खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ की। हालांकि, कुछ यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी की। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया कि कुछ फोटोग्राफर्स ने उन्हें खास तवज्जो नहीं दी, लेकिन कई लोगों ने आलिया का समर्थन करते हुए कहा कि दूसरे हिस्से में मौजूद कैमरों ने लगातार उनकी तस्वीरें क्लिक कीं।

Cannes 2026

Cannes 2026: ऐश्वर्या राय की गैरमौजूदगी पर फैन्स हुए निराश

आलिया की इस मौजूदगी के बीच सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन की भी खूब चर्चा हुई। फैन्स ने उनकी गैरमौजूदगी पर निराशा जताई और कहा कि इस बार कान्स में कुछ कमी जरूर महसूस हुई।

ऐश्वर्या राय का कान्स फेस्टिवल से खास रिश्ता रहा है। साल 2002 में फिल्म देवदास के प्रीमियर के दौरान उन्होंने पहली बार कान्स में शिरकत की थी। उस वक्त शाहरुख खान भी उनके साथ नजर आए थे। इसके बाद ऐश्वर्या का हर कान्स लुक चर्चा का विषय बना।

L’Oréal Paris के मंच पर दिखे कई बड़े सितारे

लंबे समय तक L’Oréal Paris की ग्लोबल एंबेसडर रहीं ऐश्वर्या ने इस मंच पर भारतीय खूबसूरती को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। इस बार ब्रांड की ओर से आलिया भट्ट, वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया, हेलेन मिर्रेन, जेन फोंडा और हाइडी क्लम जैसे सितारे नजर आए।

हालांकि, फैन्स का मानना है कि कान्स का रेड कार्पेट ऐश्वर्या की मौजूदगी के बिना थोड़ा अधूरा जरूर लगा।

Written by- Kanishka Ram

ये भी पढ़ें: बीजिंग में ट्रंप और शी जिनपिंग की बातचीत, जानें दोनों नेताओं ने क्या कहा और क्या संकेत दिए

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments