Breaking News
Home » Foreign Affairs » शी जिनपिंग की ट्रंप को दोटूक चेतावनी, ताइवान मुद्दे पर बढ़ सकता है टकराव

शी जिनपिंग की ट्रंप को दोटूक चेतावनी, ताइवान मुद्दे पर बढ़ सकता है टकराव

China news: चीन की राजधानी बीजिंग में इस वक्त दुनिया की सबसे अहम कूटनीतिक बैठकों में से एक चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने हैं। बीजिंग पहुंचने पर ट्रंप का भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। हालांकि बातचीत के दौरान दोस्ती और सहयोग की बात हुई, लेकिन ताइवान को लेकर चीन ने अमेरिका को साफ और कड़ा संदेश भी दे दिया।

ताइवान को लेकर चीन ने दी सख्त चेतावनी

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने साफ कहा कि ताइवान का मुद्दा चीन और अमेरिका के रिश्तों में सबसे संवेदनशील और अहम विषय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले को सही तरीके से नहीं संभाला गया तो दोनों देशों के बीच तनाव तेजी से बढ़ सकता है और हालात टकराव तक पहुंच सकते हैं। जिनपिंग ने कहा कि ताइवान के सवाल पर किसी भी तरह की लापरवाही दोनों देशों के रिश्तों को खतरनाक मोड़ पर ले जा सकती है। उन्होंने अमेरिका से इस मामले में सावधानी और समझदारी बरतने की अपील की।

China news: सहयोग से ही मजबूत होंगे दोनों देशों के रिश्ते

बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका और चीन को प्रतिद्वंद्वी बनने के बजाय साझेदार की तरह काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे की तरक्की में सहयोग देना चाहिए और वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहिए। चीन का मानना है कि दुनिया की स्थिरता और आर्थिक संतुलन के लिए दोनों महाशक्तियों के बीच बेहतर संबंध बेहद जरूरी हैं।

ट्रंप ने की शी जिनपिंग की तारीफ

China news: वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने उन्हें एक महान नेता बताया और कहा कि उनका दोस्त होना गर्व की बात है। दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस बैठक के नतीजे आने वाले समय में वैश्विक राजनीति और अमेरिका-चीन संबंधों की दिशा तय कर सकते हैं।

 

Written by: Kanishka Ram

 

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 790 अंक उछला, निवेशकों की हुई चांदी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments