Donald trump meme: बीजिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping की हाई-प्रोफाइल मुलाकात को दुनिया जहां बड़े कूटनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देख रही है, वहीं चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस पूरे दौरे का अलग ही रंग देखने को मिला। वीबो और दूसरे चीनी प्लेटफॉर्म्स पर ट्रंप को लेकर जमकर मीम्स और मजेदार पोस्ट वायरल हो रहे हैं।
AI मीम्स में फ्राइड चिकन खाते दिखे ट्रंप
चीनी यूजर्स ने ट्रंप को लेकर कई AI-जनरेटेड मीम्स शेयर किए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उन तस्वीरों की रही, जिनमें ट्रंप फ्राइड चिकन खाते नजर आए। यूजर्स ने इसे केएफसी के “क्रेजी थर्सडे” कैंपेन से जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया। वहीं ‘टेंपल ऑफ हेवन’ विजिट से जुड़ा एक हैशटैग करोड़ों व्यूज बटोर गया। कुछ लोगों ने बीजिंग की गर्मी पर तंज कसते हुए लिखा कि “ट्रंप अपने साथ गर्म मौसम भी ले आए।”
Donald trump meme: एलॉन मस्क और जानसेन हुआंग भी बने चर्चा का केंद्र
अमेरिकी बिजनेस डेलिगेशन में शामिल Elon Musk और Jensen Huang भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करते दिखे। ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ की सीढ़ियों पर फोन से वीडियो बनाते मस्क की एक क्लिप तेजी से वायरल हो गई। इस पर चीनी यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा नजारा अमेरिका में देखने को नहीं मिलता”, जबकि दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “लगता है पहली बार दुनिया देख रहे हैं।”
Donald trump meme: मीडिया और सुरक्षा अधिकारियों के बीच दिखा तनाव
इस हाई-प्रोफाइल बैठक के दौरान अमेरिकी मीडिया और चीनी सुरक्षा अधिकारियों के बीच कई बार तनाव की स्थिति भी देखने को मिली। जब ट्रंप और शी जिनपिंग ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में बातचीत के लिए पहुंचे, तो कैमरा शॉट लेने की होड़ में पत्रकारों के बीच अफरा-तफरी मच गई। चीनी सुरक्षा कर्मी लगातार रिपोर्टरों को पीछे हटने के निर्देश देते रहे।
अमेरिकी प्रेस को रोके जाने पर बढ़ा विवाद
बाद में जब दोनों नेता ‘टेंपल ऑफ हेवन’ पहुंचे, तो अमेरिकी प्रेस को करीब आधे घंटे तक अंदर जाने से रोक दिया गया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी अधिकारियों ने शुरुआत में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को हथियारों के साथ अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी। एक वायरल वीडियो में अमेरिकी अधिकारी चीनी स्टाफ पर नाराजगी जताते हुए कहते सुनाई दिया, “आप लोग बहुत खराब मेजबान साबित हुए हैं।”
अमेरिकी स्टाफ ने लगाया रोकने का आरोप
Donald trump meme: ट्रंप के साथ यात्रा कर रहे कुछ अमेरिकी स्टाफ सदस्यों ने दावा किया कि उन्हें वहां से बाहर निकलने से रोका जा रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि काफी देर तक उन्हें बाहर नहीं जाने दिया गया और आखिर में उन्हें जोर-जबरदस्ती करके रास्ता बनाना पड़ा।
ये भी पढ़ें: शी जिनपिंग की ट्रंप को दोटूक चेतावनी, ताइवान मुद्दे पर बढ़ सकता है टकराव








