Mp news: मध्य प्रदेश के Dindori जिले के अमरपुर जनपद क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान राजनीति से अलग एक दिलचस्प और सौहार्दपूर्ण तस्वीर देखने को मिली। डिंडोरी से कांग्रेस विधायक Omkar Markam ने शहपुरा से भाजपा विधायक Omprakash Dhurve का माला पहनाकर, गमछा भेंट कर और पान खिलाकर स्वागत किया। इतना ही नहीं, उन्होंने भाजपा विधायक को गोद में भी उठा लिया, जिसका वीडियो और तस्वीरें अब चर्चा में हैं। दरअसल भाजपा विधायक सामूहिक विवाह में दूल्हों की बारात लेकर कार्यक्रम स्थल संदपिनी स्कूल पहुंचे थे, जबकि कांग्रेस विधायक बेटियों की ओर से बारात की अगवानी कर रहे थे।
166 जोड़ों का हुआ विवाह, सरकार ने दिए आर्थिक सहायता के चेक
सामूहिक विवाह समारोह में कुल 166 नवविवाहित जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज और आदिवासी परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में वर पक्ष को कुर्ता-पायजामा, गमछा और मौरे जैसे उपहार दिए गए, जबकि कन्या पक्ष को दुल्हन की ड्रेस, मुकुट, चुनरी और अन्य जरूरी सामग्री प्रदान की गई। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को आर्थिक सहायता के रूप में 49 हजार रुपये का चेक भी दिया गया। बारात पुलिस चौकी के पास से निकली, जहां विधायक और जनप्रतिनिधि ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए समारोह स्थल तक पहुंचे।
Mp news: जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहितों को दिया जीवन का संदेश
समारोह में सांसद Faggan Singh Kulaste ने नवविवाहित जोड़ों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से अब हर वर्ग और समाज की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों को पढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने पति-पत्नी के रिश्ते को पवित्र बताते हुए कहा कि दोनों को जीवनभर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम ने भी नवविवाहितों से नशे और मोबाइल की लत से दूर रहने की अपील की।
“पहले चंदा जुटाकर कराते थे विवाह, अब सरकार मदद कर रही”
Mp news: भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब वह पहली बार 1989 में विधायक बने थे, तब चंदा इकट्ठा करके सामूहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। उस समय प्रत्येक जोड़े को करीब 5 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी, लेकिन अब सरकार इस योजना के तहत 55 हजार रुपये तक की मदद उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नवविवाहित जोड़ों को आगे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिले।
ये भी पढ़े: ईरान का बड़ा बयान, भारत की भूमिका पर भरोसा; होर्मुज और परमाणु मुद्दे पर खुलकर बोले अराघची








