Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में जज की बहू की मौत पर मचा बवाल, न्याय की मांग को लेकर CM हाउस पहुंचे परिजन

भोपाल में जज की बहू की मौत पर मचा बवाल, न्याय की मांग को लेकर CM हाउस पहुंचे परिजन

MP News

MP News: भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। घटना के पांच दिन बाद भी ट्विशा का शव एम्स भोपाल की मर्चुरी में रखा हुआ है, क्योंकि परिजन अभी तक शव लेने को तैयार नहीं हैं। परिवार का कहना है कि निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई का भरोसा मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। रविवार को मृतका के परिजन मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की मांग लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। सीएम हाउस के बाहर खड़े होकर परिवार ने न्याय की गुहार लगाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। मौके पर श्यामला हिल्स थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार अपनी मांगों पर अड़ा रहा।

जांच पर उठे सवाल?

मृतका के मायके पक्ष ने इस मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, लेकिन शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मृतका के पिता नवनिधि शर्मा ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ट्विशा के शरीर पर मिले चोटों के निशान सामान्य आत्महत्या के मामलों से मेल नहीं खाते।

ट्विशा शर्मा भोपाल: गलने लगा शव, CM के OSD से मिले पिता; बताया क्यों नहीं ले रहे बेटी की डेडबॉडी?

MP News: परिवार की प्रमुख मांगें…

परिजनों ने मामले में कई अहम मांगें रखी हैं, जिनमें शामिल हैं:

दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम

घर के CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की मांग

SIT गठित कर निष्पक्ष जांच

पूरे मामले की स्वतंत्र जांच

12 मई को घर में मिला था शव

जानकारी के अनुसार, ट्विशा शर्मा 12 मई की रात कटारा हिल्स स्थित बाग मुगालिया एक्सटेंशन स्थित घर में मृत मिली थीं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने घर की छत पर फांसी लगाई थी। ट्विशा की शादी 12 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी, जो रिटायर्ड प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। फिलहाल, यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

ये भी पढ़े… भारत की विरासत बचाने की अपील, सीएम योगी बोले- ‘पाण्डुलिपियों को सहेजें’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments