Home » नई दिल्ली » दिल्ली समेत उत्तर भारत को गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए कहां-कब पहुंचेगा मानसून

दिल्ली समेत उत्तर भारत को गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए कहां-कब पहुंचेगा मानसून

Delhi weather: राजधानी New Delhi समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में हर किसी को मानसून का इंतजार है। अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बार मानसून सामान्य समय से पहले केरल पहुंच सकता है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि देश के कई हिस्सों में गर्मी से जल्द राहत मिलेगी।

कहां तक पहुंच चुका है मानसून?

IMD के अनुसार मानसून फिलहाल अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। वहीं श्रीलंका में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार और तेज हो सकती है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके 25 से 27 मई के बीच दस्तक देने की संभावना जताई गई है। पिछले साल मानसून 24 मई को ही शुरू हो गया था।

Delhi weather: जानिए आपके राज्य में कब पहुंचेगा मानसून

केरल – 25 से 27 मई, बिहार – 15 जून तक, उत्तर प्रदेश – 15 से 22 जून के बीच, मध्य प्रदेश – 15 से 20 जून तक, गुजरात – 20 से 25 जून तक, दिल्ली-NCR – 25 से 30 जून के बीच, राजस्थान – 30 जून से 5 जुलाई के बीच।

Delhi weather: कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

एक तरफ मानसून की उम्मीद है तो दूसरी तरफ फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो-तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं New Delhi में अगले 7 दिनों तक हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में भी लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

गर्मी से कब मिलेगी राहत?

Delhi weather: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मानसून की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो जून के आखिरी हफ्ते तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

ये भी पढ़े: शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बहराइच में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments